सांकेतिक तस्वीर (AI Image) 
विधानसभा चुनाव 2026

काउंटिंग से पहले ही केरल में कांग्रेस की जीत पक्की! पिनाराई विजयन ने बायो से हटाया CM, स्वीकारी हार?

Pinarayi Vijayan Resign News: केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सोशल मीडिया बायो में हुए बदलाव ने सियासी पारा चढ़ा दिया है।

अर्पित शुक्ला

Pinarayi Vijayan Social Media Bio Update: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। मतगणना से ठीक पहले राजनीतिक माहौल और भी दिलचस्प हो गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपनी बायो अपडेट कर दी है, जिसे राजनीतिक हलकों में बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

खबरों के मुताबिक, वोटों की गिनती से पहले प्रोफाइल में किया गया ये बदलाव महज एक औपचारिक अपडेट नहीं है, बल्कि इसे चुनावी नतीजों को लेकर एक रणनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

प्रतीकात्मक संदेश देने की कोशिश

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे वक्त पर सोशल मीडिया बायो बदलना जनता और समर्थकों के बीच एक प्रतीकात्मक संदेश देने के तौर पर भी देखा जा रहा है। केरल की सियासत में इस समय हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर सबकी नजर है, क्योंकि चुनाव परिणाम राज्य के सत्ता की आगे की दिशा तय करेंगे।

पिनाराई विजयन बायो अपडेट (Image- Screengrab)

नतीजों से पहले ही मान ली हार

मुख्यमंत्री के इस कदम को आने वाले चुनावी नतीजों से पहले ही हार स्वीकार करने के तौर पर भी देखा जा रहा है। केरल चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल्स में CM विजयन की कुर्सी जाकी हुई दिख रही है और राज्य में कांग्रेस के नतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया है।

केरलम एग्जिट पोल के परिणाम

सोर्स: Axis My India कुल सीट -140| बहुमत - 71
पार्टी अनुमान
LDF 49-62
UDF 78-90
BJP 0-3
OTHERS 0

केरलम एग्जिट पोल के परिणाम

सोर्स: Matrize

कुल सीट -140 | बहुमत -71

पार्टी अनुमान
LDF 60-65
UDF 70-75
BJP 3-5
OTHERS 0

मुख्यमंत्री विजयन का ये कदम चर्चा का केंद्र बन गया है और विपक्षी दल भी इस पर नजर बनाए हुए हैं। खबरों के अनुसार, ये बदलाव चुनावी नतीजों से पहले माहौल को साधने की कोशिश हो सकती है। हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर इस बदलाव को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की निगाहें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं, जहां ये साफ होगा कि मुख्यमंत्री का यह संकेत सही साबित होता है या नहीं।

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज