हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन (डिजाइन फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, बरहेट से हेमंत सोरेन लेंगे मोर्चा, इस सीट से लड़ेंगी कल्पना सोरेन

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में जेएमएम ने 35 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का नाम भी शामिल है।

अभिषेक सिंह

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में जेएमएम ने 35 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। जिसमें सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ भाई बसंत सोरेन का नाम भी शामिल है।

झारखंड की कुल 81 सीटों में से झारखंड मुक्ति मोर्चा 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिसमें से 35 सीटों पर उसने मंगलवार देर रात उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस सूची के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन एक बार फिर बरहेट से ताल ठोंकते नज़र आएंगे। वहीं, कल्पना सोरेन गांडेय तो बसंत सोरेन को दुमका से चुनावी मैदान में उतारा है।

विपक्षी दल से आए नेताओं को उम्मीदवारी

इस सूची में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों से आए नेताओं को भी जगह दी गई है। आजसू छोड़कर जेएमएम ज्वाइन करने वाले उमाकांत रजक को चंदनकियारी से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही बीजेपी छोड़कर आए केदार हाजरा को भी जामुआ सीट से टिकट दिया गया है। हालांकि लुईस मरांडी कहां से चुनाव लड़ेंगी इसका ऐलान अभी नहीं किया गया है।

इन नेताओं को भी मिला टिकट

इसके अलावा पार्टी ने राजमहल सीट से एमटी राजा, बोरियो से धनंजय सोरेन, महेशपुर से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा से आलोक सोरेन, नाला से रवींद्रनाथ महतो, मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, सुदिव्य कुमार को टिकट दिया है. गिरिडीह, डुमरी से बेबी देवी, टुंटी से मथुरा प्रसाद महतो, बहरागोड़ा से समीर मोहंती, घाटशिला से रामदास सोरेन, पोटका से संजीव सरदार और जुगलसलाई से मंगल कालिंदी को मैदान में उतारा गया है।

ईचागढ़ से सबिता महतो, चाईबासा से दीपक बिरूआ, मझगांव से निरल पूर्ति, मनोहरपुर से जगत मांझी, खरसावां से दशरथ गागराई, तमाड़ से विकास मुंडा, तोरपा से सुदीप गुड़िया, गुमला से भूषण तिर्की, लातेहार से बैद्यनाथ राम, गढ़वा से मिथिलेश ठाकुर। भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया से मनोज चंद्रा, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से निजामुद्दीन अंसारी और लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू को टिकट दिया गया है।

जानिए चुनावी कार्यक्रम

आपको बता दें कि झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 20 नवंबर को बाकी 38 सीटों पर वोटिंग होगी। 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट