जम्मू- कश्मीर में बीजेपी की सक्रियता बढ़ी 
विधानसभा चुनाव 2026

J&K Election- कांग्रेस और बीजेपी की बढ़ी सक्रियता, सरकार बनने की संभावनाओं पर मंथन कर रहे नेता

जम्मू- कश्मीर में एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी के पाले में नहीं है, ऐसे में बीजेपी जम्मू में अपनी सरकार बनाने की संभावनाओं पर चिंतन करेंगी। पार्टी के अनुसार यदि पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरती है तो छोटे और निर्दलीय विधायकों के सहयोग से सरकार बनाई जाएगी।

रोजी सिन्हा

श्रीनगर: जम्मू- कश्मीर और हरियाणा दोनों राज्यों में विधानसभा इलेक्शन समाप्त हो चुके है। इलेक्शन समाप्ति के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए है। किसी भी एग्जिट पोल में भाजपा की एकछत्र सरकार बनती नजर नहीं आ रही है। जम्मू में एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को इस बार 40 से 48 सीट मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 27 से 32 सीट मिलने का अनुमान है। पीडीपी को 6 से 12 सीट मिलने की बात सामने आई है। अन्य को भी 6-10 सीट मिलने का अनुमान है। 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है, ऐसे में बीजेपी की सक्रियता बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक चुनावी मैदान में खड़े हुए छोटे और निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधा जा रहा है।

बागियों पर है नजर

सूत्रों के मुताबिक भाजपा की नजर कांग्रेस से बागी हुए राजनेताओं पर है। पार्टी सभी बागियों से भी संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का कहना है कि यदि राज्य में पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरती है तो निर्दलीय, छोटे और बागी उम्मीदवारों के सहयोग से सरकार बनाई जाएगी वहीं दूसरी तरफ महासचिव तरुण चुग का कहना है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। चुनावी रिजल्ट एग्जिट पोल के रिजल्ट से बेहतर होंगे।

कांग्रेस की भी बढ़ी सक्रियता

जम्मू-कश्मीर के प्रभारी भरत सोलंकी के साथ-साथ वहां चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पूरी तरह सक्रिय हैं। समझा जाता है कि चन्नी को पार्टी नेतृत्व ने जम्मू-कश्मीर की कुछ छोटी पार्टियों और संभावित निर्दलीय जीतने वाले विधायकों से बातचीत कर कांग्रेस-एनसी गठबंधन के साथ लाने की संभावनाएं टटोलने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस इस केंद्र शासित प्रदेश में उमर अब्दुल्ला की अगुवाई में सरकार गठन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी इसके पुख्ता संकेत हैं।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?