पीएम नरेन्द्र मोदी (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

आज जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की चुनावी सभा, 6 दिन में दूसरा दौरा, करेंगे वैष्णो देवी दर्शन भी

PM मोदी आज एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के दौरा पर होंगें। वह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वे चुनाव लड़ रहे BJP के उम्मीदवारों से भी मिलेंगे।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार 19 सितंबर को एक बार फिर जम्मू-कश्मीर के दौरा पर होंगें। आज वह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं वे चुनाव लड़ रहे BJP के उम्मीदवारों से भी मिलेंगे। विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज वे श्रीनगर व कटड़ा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। लेकिन वह कटड़ा में चुनावी सभा करने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन भी करेंगे।

बता दें कि इससे पहले बीते 14 सितंबर को PM मोदी डोडा पहुंचे थे। यहां तब उन्होंने परिवारवाद, आतंकवाद, पत्थरबाजी, कश्मीरी पंडित और आर्टिकल 370 जैसे मुद्दों पर जनता को संबोधित किया था।

इस बीच बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 7 जिलों की 24 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इस दौरान मतदान का प्रतिशत 58.85 रहा।चुनाव आयोग के मुताबिक, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23% और पुलवामा में सबसे कम 46.03% वोटिंग हुई। दूसरे नंबर पर डोडा 69.33%, तीसरे नंबर पर रामबन 67.71% रहा।

वहीं आज 19 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आज प्रधानमंत्री मोदी विधानसभा चुनाव से पहले शेर-ए-कश्मीर पार्क, श्रीनगर में BJPकी एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे।आज कि इस रैली में करीब 30,000 पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं वरिष्ठ BJP नेता मोहम्मद अनवर खान को रैली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।'

इधर निर्वाचन आयोग ने बताया कि बीते बुधवार को जम्मू-कश्मीर में सात जिलों की 24 विधानसभा सीटों के लिए हुए पहले चरण के चुनाव में 61% से अधिक मतदान हुआ। आयोग ने कहा कि ये अस्थायी आंकड़े हैं और डाक मतपत्रों तथा दूरदराज के इलाकों से अंतिम रिपोर्ट आने के बाद इनमें वृद्धि हो सकती है। पहले चरण में सात जिलों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग ने यह बताया कि किश्तवाड़ जिले में सबसे अधिक 80.14 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद डोडा (71.34 प्रतिशत) और रामबन (70.55 प्रतिशत) का स्थान रहा। आयोग ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले में सबसे अधिक 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसके बाद अनंतनाग जिले में 57.84 प्रतिशत, शोपियां जिले में 55.96 प्रतिशत और पुलवामा जिले में 46.65 प्रतिशत मतदान हुआ। बीते अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। पिछला विधानसभा चुनाव 2014 में हुआ था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया