हरियाणा में पीएम मोदी ( सोर्स - वीडियो ) 
विधानसभा चुनाव 2026

Haryana Assembly Polls: कांग्रेस का असली चेहरा आपको रखना है याद, PM मोदी ने कही ये बात

हरियाणा बिधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने है, ऐसे में आज जम्मू कश्मीर के हिसार जिले में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस को लपेटे में ले लिया और ये बड़ी बात कह दी।

विकास कुमार उपाध्याय

हिसार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को हरियाणा के हिसार में अपनी तीसरी चुनावी सभा किए, जहां वे छह जिलों के भाजपा के 23 उम्मीदवारों के लिए वोट मांगें। हरियाणा के हिसार जिले में पीएम मोदी ने अपने संबोघन के दौरान कांग्रेस को लपेटे में ले लिया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए बड़ी बात कह दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हरियाणा के लोग पक्के देशभक्त हैं। आज की कांग्रेस शहरी नक्सलियों के चंगुल में है। कांग्रेस के नेता जब विदेश जाते हैं तो किससे मिलते हैं? वे उन लोगों से मिलते हैं जो भारत के दुश्मनों की भाषा बोलते हैं। कांग्रेस के अंतरराष्ट्रीय साझेदार वे लोग हैं जो पूरी दुनिया में भारत को बदनाम करने में लगे हैं। जब वे विदेश जाते हैं तो कांग्रेस के नेता वही भाषा बोलते हैं। आपको सोचना चाहिए कि पाकिस्तान कांग्रेस का समर्थन क्यों करता है? हरियाणा के लोगों को कांग्रेस के इरादों से बहुत सावधान रहना चाहिए..."

यहां देखें पीएम मोदी का वीडियो

कांग्रेस पर ‘अर्बन नक्सलियों' के प्रभाव में होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब बाहर से घुसपैठिए आते हैं, तो उन्हें अच्छा लगता है, क्योंकि वे उन्हें वोट बैंक के रूप में देखते हैं। लेकिन हमारे अपने लोगों की समस्याओं के लिए वे चुटकुले सुनाते हैं।'' मोदी ने महाराजा हरि सिंह समेत महान डोगरा हस्तियों और स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए अपना भाषण शुरू किया। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पिछले एक पखवाड़े में मोदी की यह तीसरी जम्मू-कश्मीर यात्रा और चौथी चुनावी रैली है। इससे पहले उन्होंने पहले चरण के चुनाव से चार दिन पहले 14 सितंबर को डोडा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा