अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

जब तक एक भी कार्यकर्ता जीवित है, बाबरी नहीं बनने देंगे, उनकी तीन पीढ़ियां याद रखेंगी; बंगाल में गरजे अमित शाह

Amit Shah in West Bengal: भाजपा के सभी स्टार प्रचारकों ने बंगाल चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। हाल ही में अमित शाह ने बाबरी मस्जिद पर बयान देते हुए ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया। जानिए उन्होंने क्या कहा

प्रतीक पाण्डेय

West Bengal Assembly Elections 2026: अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं। आने वाली 29 तारीख को बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव होना है। अब इसे लेकर एक बार फिर सियासी पारा हाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा में कहा कि वे किसी भी हाल में इसे नहीं बनने देंगे।

अमित शाह ने बंगाल की शासन व्यवस्था और राज्य के प्रति ममता बनर्जी के लचर रवैये पर भी हमला बोला। शाह ने भाजपा के सत्ता में आने के बाद किए जाने वाले बदलावों की लंबी लिस्ट गिनाई और कहा कि अब दीदी और उनके गुंडों खैर नहीं है। उन्होंने बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया।

बाबरी मस्जिद को लेकर क्या बोले शाह?

अमित शाह ने हाल ही में बाबरी मस्जिद पर हो रहे सियासी संग्राम पर बड़ा बयान दिया है। दरअसल अयोध्या में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर टीएमसी से निकाले गए नेता हुंमायु कबीर ने एक मस्जिद बनवाने की बात कही है। इसी मस्जिद के निर्माण पर सीएम ने कबीर के खिलाफ एक्शन लिया था। अब अमिल शाह ने भी कहा है कि जब तक राज्य में भाजपा का एक भी उम्मीवार जिंदा है तबतक वहां मस्जिद नही बनने देंगे।

अगली तीन पीढ़ियां भी याद रखेंगी

अमित शाह ने कहा कि गुंडों और तस्करों से इतनी कड़ाई से निपटा जाएगा कि उनकी तीन पीढ़ियां भी याद रखेंगी। शाह ने कहा कि इस चुनाव में आतंकवाद, दंगे और घुसपैठियों से निपटना जरूरी है। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, ममता दीदी, याद रखिए जब तक भाजपा का एक भी कर्यकर्ता जीवित है, यहां बाबरी मस्जिद नहीं बनाने देंगे।

हुंमायु कबीर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी से निलंबित करके मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण करने की अनुमति दी। पार्टी से निकाले जाने के बाद कबीर ने अलग पार्टी बनाई है और कई सीटों पर चुनाव भी लड़ रहे हैं। शाह ने इसके साथ ही रोजगार और सुरक्षा को लेकर बड़े दावे किए और कहा कि भाजपा के आने के बाद बंगाल में महिलाएं देर राज तक सड़कों पर घूम सकेंगी। उन्होंने सभी बंद उद्योगों को खोलकर रोजगार बढ़ाने का दावा भी किया। शाह ने बंगाल की महिलाओं से कहा कि 'आप बीजेपी की सरकार बना दो दीदी लोग, हर महीने आपके अकाउंट में 3 हजार रुपये भेज देगी बीजेपी।

ब्रिक्स को कांग्रेस में दो फाड़, शशि थरूर ने कहा यह सम्मान की बात, दिग्गजों ने विरोध में दिया था बयान

Rajasthan Nikay Chunav: वोट डालने पहुंचे दिग्गज नेता, BJP ने जीत का दावा किया तो गहलोत बोले- कांग्रेस जीतेगी

पैक्ड फूड में ज़्यादा फैट, शुगर और नमक पर सुप्रीम कोर्ट अलर्ट, FSSAI की किन योजना में कमियों पर जताई चिंता ?

Bank Strike: UFBU की हड़ताल से सरकारी बैंकों पर असर, UPI-इंटरनेट बैंकिंग रहेगी चालू, 5 दिन वर्किंग की मांग

IRCTC Scam: सत्ता के आसान रास्ते में छिपा विनाश, लालू यादव केस में आरोप तय करते हुए जज ने टैगोर को किया याद