वोटिंग से 3 दिन पहले जेल से बाहर आया राम रहीम 
विधानसभा चुनाव 2026

हरियाणा चुनाव: वोटिंग से 3 दिन पहले जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम, 10वीं बार मिली पैरोल

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से ठीक 3 दिन पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर आ चुका है। वह कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ है।

राहुल गोस्वामी

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से ठीक 3 दिन पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर आ चुका है। वहीं आज राम रहीम यह पैरोल मिलने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। खबर है कि वह कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ है। फिलहाल वह 20 दिन इसी आश्रम में रहेगा। चुनाव को देखते हुए कई शर्तों के साथ पैरोल दी गई है।

जानकारी दें कि, राम रहीम की पैरोल की इस अवधि के दौरान उस पर चुनाव संबंधी गतिविधियों में भाग लेने तथा हरियाणा में प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है। गुरमीत ने आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल देने की अर्जी दी थी, जा अब उसे दे दी गई है। पैरोल की शर्तों के अनुसार, डेरा प्रमुख किसी भी चुनाव संबंधी गतिविधि में भाग नहीं लेगा और इस अवधि के दौरान हरियाणा से बाहर रहेगा।

बता दें कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण डेरा प्रमुख की पैरोल अर्जी को चुनाव विभाग को भेजा गया था। डेरा प्रमुख ने कहा था कि पैरोल मिलने की स्थिति में वह उत्तर प्रदेश के बागपत में रहने का इच्छुक है। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पैरोल की शर्तें होंगी कि वह हरियाणा नहीं जाएगा, कोई सार्वजनिक भाषण नहीं देगा और इस दौरान किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होगा।

यह भी चेतावनी दी गई कि इसके अलावा, दोषी की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वह चुनाव संबंधी किसी गतिविधि में शामिल न हो। साथ ही कहा गया कि अगर राम रहीम किसी आपत्तिजनक गतिविधि में लिप्त पाया जाता है, तो उसकी पैरोल तुरंत रद्द कर दी जानी चाहिए।

इधर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा ने बीते मंगलवार को आरोप लगाया कि डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जेल से बाहर लाने के पीछे BJP का हाथ है और इसका उद्देश्य कांग्रेस की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाना है।

गौरतलब है कि, इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम सिंह के कुछ पैरोल और फरलो पंजाब, हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में चुनावों के साथ मेल खाते थे। उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से लगभग दो हफ्ते पहले सात फरवरी, 2022 से तीन हफ्ते की फरलो भी दी गई थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट