विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लातूर में हुई कांग्रेस की बैठक में मौजूद नाना पटोले, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीतला व अन्य (सोर्स: एक्स@NANA_PATOLE) 
विधानसभा चुनाव 2026

MVA में सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू, कांग्रेस ने बताया कब होगा मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी, हालांकि सहयोगी दलों ने सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीतला और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने विधानसभा महाराष्ट्र के लातूर, बीड और धाराशिव जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली।

आकाश मसने

लातूर: कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीतला और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने विधानसभा महाराष्ट्र के लातूर, बीड और धाराशिव जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन, बूथ निर्माण, बीएलए, फ्रंटल, सेल की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी, हालांकि सहयोगी दलों ने सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने इस सप्ताह की शुरुआत में दावा किया था कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के दौरे में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह एमवीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) मुख्य घटक हैं। वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति' में भाजपा, शिवसेना और राकांपा शामिल हैं।

एमवीए एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव

महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्नीतला ने कहा कि एमवीए राज्य का आगामी चुनाव एकजुट होकर लड़ेगा। मध्य महाराष्ट्र के लातूर, बीड और धाराशिव जिलों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद चेन्नीतला ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘सीटों के बंटवारे पर प्रारंभिक बातचीत शुरू हो गई है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।'' वहीं मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाना उनकी प्राथमिकता है। पटोले ने कहा कि ‘‘नतीजों के बाद, नए विधायकों से सलाह-मशविरा कर मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।''

महायुति सरकार पर साधा निशाना

नाना पटोले ने लाडली बहन योजना को लेकर महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह योजना चुनाव के लिए लाई गई है जिससे कि महिला वोटरों को अपनी ओर कर सकें। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार कहते हैं कि लोगों को महायुति को वोट देना चाहिए क्योंकि एमवीए इस योजना को खत्म कर देगा। इससे पता चलता है कि यह योजना वोटों के लिए है।

रेलवे प्लेटफॉर्म पर सो रही महिलाएं

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘सरकार लाडली बहन की बात करती है, लेकिन पुलिस भर्ती के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों से मुंबई आई महिलाओं को कोई सुविधा नहीं देती है। वे बारिश के मौसम में रेलवे प्लेटफॉर्म और बस स्टॉप पर सो रही हैं।''

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित