महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा-पत्र 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव : BJP के बाद कांग्रेस-MVA का भी घोषणा पत्र जारी, जानें पार्टी अध्यक्ष खरगे ने किए कौन-कौन से वादे

रतीय जनता पार्टी (BJP) का संकल्प पत्र जारी होने के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी आज अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। घोषणा-पत्र को जारी करते हुए खरगे ने कहा कि 'महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए हमारे पास पांच स्तंभ हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं।'

राहुल गोस्वामी

मुंबई : आज यानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का संकल्प पत्र जारी होने के बाद अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास अघाड़ी का भी घोषणापत्र 'महाराष्ट्रनामा' जारी किया।इस अवसर पर शिवसेना(UBT) नेता संजय राउत, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले , कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और अन्य नेता मौजूद रहे।

इस खास मौके के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, आज हम महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत ही महत्वपर्ण चुनाव माना जाता है। इस बार यह चुनाव देश का भविष्य ही बदलने वाला चुनाव है। ऐसे में अगर महाराष्ट्र में हम महा विकास अघाड़ी की सरकार लाएंगे तभी हम यहां की जनता को एक स्थिर, अच्छा सुशासन दे पाएंगे।

इस घोषणा-पत्र को जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए हमारे पास पांच स्तंभ हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं।'

इसके साथ ही घोषणा पत्र जारी करते हुए खरगे ने कहा कि, 'बेरोजगार युवाओं को 4000 रुपये मासिक वजीफा दिया जाएगा। वहीं जो 25 लाख रुपये की हमारी स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान में अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई थी, इसे अब महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा। हम घोषणा-पत्र में मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराने का वादा करते हैं। इसके साथ ही हमने जाति जनगणना करने का फैसला किया है और हम वादा करते हैं कि तमिलनाडु की ही तरह आरक्षण पर 50% की सीमा को इस सुबे से हटा देंगे।'

आज मल्लिकार्जुन खरगे य़ह भी कहा कि, मौजूदा सरकार को हम हटाएंगे तभी एक अच्छी स्थिर सरकार हम महाविकास अघाड़ी की ला सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अनैतिक और असंवैधानिक सरकार है। वहीं सुबे के लिए खेती और किसान का विकास महाविकास अघाड़ी की सरकार में होगा। हम जनता के सामने आज हमारा महाराष्ट्रनामा रख रहे हैं। हमारी पांचों गारंटी हमारी सरकार के आने के बाद लागू होंगी। लेकिन हमारी कॉपी करने वाले लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि हम दिवालियापन निकालने की योजना ला रहे हैं।

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मुंबई के एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। शाह द्वारा जारी किए गए इस संकल्प पत्र में बीजेपी ने इस बार खास तौर पर किसानों, युवाओं, महिलाओं पर फोकस करते हुए कई अहम वादे किए हैं।

खबर अपडेट हो रही है ।

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज