महाराष्ट्र चुनाव को लेकर हुई कांग्रेस सीईसी की बैठक में शामिल पार्टी के बड़े नेता (सोर्स: एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस CEC की बैठक खत्म, जानिए क्या निकला निष्कर्ष

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर लेकर दिल्ली में चल रही कांग्रेस सीईसी की बैठक खत्म हो गई है। सीईसी की बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर चर्चा की गई।

आकाश मसने

नई दिल्ली: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर लेकर दिल्ली में चल रही कांग्रेस सीईसी की बैठक खत्म हो गई है। विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी रेमश चेन्निथला व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के अलावा कई नेताओं के साथ बैठक की। सीईसी की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया जा रहा है। सोमवार को आयोजित बैठक में कुछ नामों पर सहमति बनी जबकि कुछ नामों पर चर्चा अभी बाकी है। महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने बताया कि सीईसी की अगली बैठक 25 अक्टूबर को मुंबई में होगी।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए पार्टी सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,  राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और रायबरेली सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हुए।

बैठक खत्म होने के बाद महाराष्ट्र के चुनाव प्रभारी रेमश चेन्निथला ने बताया कि सीईसी की अगली बैठक मुंबई में 25 अक्टूबर को आयोजित की गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन करने और महा विकास आघाड़ी के सीट शेयरिंग को लेकर भी इस बैठक में बात की गई।

बीजेपी पर साधा निशाना

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने महायुति सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि "जिस तरह से भाजपा एमवीए की मतदाता सूची से नाम कम कर रही है, हमने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। बाहर से नाम जोड़े गए हैं और हम इस पर एफआईआर दर्ज कराएंगे।"

पहली सूची जल्द जारी करेंगे

इधर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि ज्यादतर सीटों पर नाम तय किए जा चुके हैं। साथ उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को कांग्रेस की पहली सूची जारी की जा सकती है।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!