-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Sanjay Raut Upset On The News Conversation With Amit Shah Know Who Made The Claim
अमित शाह से बातचीत की खबर पर उखड़े संजय राउत, बोले- दिल्ली के सामने नहीं झुकेंगे, जानिए किसने किया था दावा
- Written By: आकाश मसने
सोमवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुलाकात तथा शिवसेना उद्धव गुट के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की खबर तेजी से वायरल हुई। इस पर राउत भड़क गए।

(कॉन्सेप्ट फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न होने में अब लगभग 30 दिन और शेष बचे हैं। मंगलवार को चुनावी अधिसूचना जारी हो जाएगी तथा 29 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। इस बीच बीजेपी के 99 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को आ गई थी। लेकिन विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (मविआ) में अभी भी सीटों के बंटवारे खींचतान ही चल रही है। इसी बीच सोमवार को उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुलाकात तथा शिवसेना उद्धव गुट के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की खबर तेजी से वायरल हुई। इस पर राउत भड़क गए। राउत ने खबरों को हास्यास्पद बताया और उखड़ते हुए कहा कि हम पर शंका व्यक्त करनेवाले एक बाप की औलाद नहीं होंगे।
महा विकास आघाड़ी में कुछ तो गड़बड़ होने की खबर सोमवार को राज्य में चर्चा का विषय बन गई। कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से आई खबर में दावा किया गया कि उद्धव गुट वापस महायुति में जा सकता है। राउत ने इन खबरों को कोरी अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारी सरकार गिराई, हमें जेल में डाला, हमारी पार्टी और चुनाव चिन्ह छीन लिया। इतना ही नहीं महाराष्ट्र को गद्दारों के हाथ में सौंप दिया। इस वजह से हम जिनके खिलाफ लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– अजित पवार गुट के विधायक का बड़ा आरोप, बोले- हमारे बीच लड़ाई कराना चाहते हैं कुछ BJP नेता
सम्बंधित ख़बरें
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
NEET पेपर लीक पर दिल्ली में सियासी भूचाल, PM आवास घेराव के बाद हरकत में सरकार, अमित शाह की बड़ी बैठक
छात्रों के हक के लिए धरने पर बैठे राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- धरने में शामिल हों देशभक्त भारतीय
अपने स्वार्थ के लिए हम पर कीचड़ उछाल रहे
संजय राउत ने कहा कि भाजपा के साथ वापस जाने का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा कि अफवाह उड़ाने वाले अपने स्वार्थ के लिए हम पर कीचड़ उछाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना महाराष्ट्र के स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं करेगी। उनसे हाथ मिलाना औरंगजेब, अफजल खान से संबंध जोड़ने जैसा ही है। हमें जो करना होता है हम छाती ठोककर करते हैं।
वंचित बहुजन आघाडी ने पहले उड़ाई अफवाह
वंचित बहुजन आघाडी के प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकले ने कुछ दिन पहले कहा था कि संजय राउत 25 जुलाई को दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। इसके बाद फडणवीस 5 अगस्त को खुद गाड़ी चला कर उद्धव के निवास ‘मातोश्री’ गए थे। वहां उनके बीच करीब दो चर्चा चली। यही खबर सोमवार को कांग्रेस के सूत्रों के हवाले से वायरल हुई थी।
यह भी पढ़ें:– छगन भुजबल के घर में होगी बगावत, MVA के संपर्क में समीर भुजबल! महायुति के लिए नांदगांव सीट बनी मुसीबत
वडेट्टीवार ने बताया बीजेपी का साजिश
उद्धव के महायुति में जाने की संभावना को कांग्रेस नेता व महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने बीजेपी का दुष्प्रचार बताया उन्होंने कहा कि संजय राउत की अमित शाह से मुलाकात जैसे किसी विषय पर हमारी कांग्रेस आलाकमान से कोई बात नहीं हुई है। रही बात सीटों के आवंटन की, तो वह मसला भी हल हो गया है। 7-8 जगहों पर जो मतभेद थे, उसे भी हम मंगलवार दूर कर देंगे। उन्होंने कहा कि महाविकास आघाड़ी फेविकोल का मजबूत जोड़ है।
Sanjay raut upset on the news conversation with amit shah know who made the claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
Jul 24, 2026 | 05:58 PMदिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
Jul 24, 2026 | 05:53 PMविजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
Jul 24, 2026 | 05:48 PMमुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
Jul 24, 2026 | 05:43 PMऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














