राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

महाराष्ट्र और झारखंड के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजों से पहले दाेनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए है।

आकाश मसने

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव नतीजों से पहले दाेनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। महाराष्ट्र में 20 नवबंर को मतदान हुआ। वहीं झारखंड में दो चरणों में मतदान हुआ। दोनों राज्यों में 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव के बाद के परिदृश्य की निगरानी के लिए महाराष्ट्र और झारखंड में एआईसीसी पर्यवेक्षक के रूप में नेताओं की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों पर नजर बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी है। वहीं तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र में एक चरण में हुई वोटिंग

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार राज्य में  66.05 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में यह आंकड़ा 61.1 प्रतिशत था। इस बार महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबधंन महा विकास अघाड़ी के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है।

झारखंड में दो चरणों में हुई वोटिंग

वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। झारखंड में 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें कुल 66.65 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया था। वहीं 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ। दूसरे चरण में राज्य की 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। इन 38 सीटों पर 68.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2019 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार झारखंड के दोनों चरण में अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण की 43 सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 2.9 फीसदी ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं, दूसरे चरण की 38 सीटों पर 2019 के मुकाबले 2024 में 2.01 फीसदी अधिक वोटिंग हुई है। झारखंड में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के बीच माना जा रहा है।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां