राजीव कुमार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

अरविंद सावंत के बयान के बाद निर्वाचन आयोग हुआ सख्त, राजीव कुमार ने दिए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत द्वारा शिवसेना प्रत्याशी शाइना एनसी पर की गई विवादित टिप्पणी का मामले में निवार्चन आयोग ने निंदा की है। साथ ही ऐसे नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए है।

आकाश मसने

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत द्वारा शिवसेना प्रत्याशी शाइना एनसी पर की गई विवादित टिप्पणी का मामले में निवार्चन आयोग ने निंदा की है। साथ ही ऐसे नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए है। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने नेताओं को ऐसे बयानों से बचने के लिए भी कहा है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान महिलाओं के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा की और अधिकारियों को ऐसी टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

निर्वाचन आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राजीव कुमार ने महिला नेत्रियों को निशाना बनाकर की गई अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणियों की निंदा की और अधिकारियों से ऐसे मामलों में कार्रवाई करने को कहा।

विवादित बयानबाजी से बचने कहा

मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त और निर्वाचन अधिकारी शामिल हुए। निर्वाचन आयोग ने इससे पहले राजनीतिक दलों, नेताओं और प्रत्याशियों को निर्देश दिए थे कि वे ऐसे किसी भी कार्य, हरकत या बयानबाजी से बचें, जिसे महिलाओं के सम्मान और गरिमा के खिलाफ माना जाता हो।

निजी जीवन के किसी भी पहलू की आलोचना नहीं करना चाहिए

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि निजी जीवन के किसी भी पहलू की आलोचना नहीं की जानी चाहिए, जो अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं या कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़ा न हो।

राजीव कुमार ने प्रशासन को निम्न-स्तरीय व्यक्तिगत हमले करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता अरविंद सावंत हाल ही में शिवसेना की मुंबादेवी से उम्मीदवार शाइना एन सी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण विवादों में रहे हैं।

क्या बोले थे अरविंद सावंत?

बता दें कि कुछ दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) के साथ अरविंद सावंत ने प्रचार अभियान के दौरान मुंबा देवी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना की उम्मीदवार शाइना एनसी का इंपोर्टेड माल कहा था। जिसके बाद शाइना एनसी ने सावंत के खिलाफ नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि सावंत ने बाद में अपने बयान को लेकर माफी मांग ली थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी