- Hindi News »
- Elections »
- Kiren Rijiju Congress Divides Communities For Vote Bank
किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- वोट बैंक के लिए समुदायों को बांटने का काम किया
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
- Written By: आकाश मसने

किरेन रिजिजू (सोर्स: एएनआई)
ठाणे: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी दलों और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को मंत्री किरेन रिजिजू दावा किया कि कांग्रेस ने विकास के बजाय अपने वोट बैंक को प्राथमिकता दी है। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से विधानसभा चुनाव के दौरान विपक्षी दल की भ्रामक रणनीति से सतर्क रहने कहा है।
महाराष्ट के ठाणे में भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर वोटों के लिए समुदायों को बांटने का आरोप लगाया। रिजिजू ने कहा कि ‘‘कांग्रेस की वोट पाने के लिए समुदायों को बांटने की नीति लंबे समय से चली आ रही है, जिससे भारत की एकता और प्रगति को नुकसान ही पहुंचा है। कांग्रेस कुछ समुदायों को अपना सुनिश्चित वोट बैंक मानती हैं जबकि दूसरे समुदायों में विभाजन पैदा करते हैं। लेकिन उनका यह भ्रम जल्द ही टूट जाएगा, जब लोगों को कांग्रेस के इरादों का पता चलेगा।”
यह भी पढ़ें:– कश्मीर के खिलाफ साजिश रच रही कांग्रेस-एनसी गठबंधन, धारा 370 बहाली प्रस्ताव पर गरजे PM नरेंद्र मोदी
सम्बंधित ख़बरें
7 मई को नेशनल हाईवे जाम करेगी MP कांग्रेस, जीतू पटवारी का बड़ा बयान; कहा- आज पोल हो जाए तो जीतेगी कांग्रेस
‘गुरु गुड़ रह गया…’, दिग्विजय सिंह ने भरी सभा में जीतू पटवारी पर कसा तंज; कांग्रेस की कलह आई सामने!
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अचानक बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती, इलाज जारी
पीएम मोदी के शासनकाल में भारत का सम्मान बढ़ा
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का विश्वभर में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि ‘‘पहले विदेशों में भारतीयों को उतना सम्मान नहीं मिलता था, लेकिन पीएम मोदी के शासन ने भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर ऊंचा किया है, यहां तक कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेता भी उनसे सीधे संवाद करते हैं। यह दिखाता है कि भारत को अब कितना सम्मान मिलता है।”
संसद की कार्यवाही में भी बाधा डालती है कांग्रेस
केंद्रीय मंत्री ने रिजिजू ने संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि भाजपा इस तरह की रणनीति को सरकार के निर्णयों में बाधक नहीं बनने देगी। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण को बाधित करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में किए गए हंगामे का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘एक वरिष्ठ नेता का इस तरह से व्यवहार करना शर्मनाक है। विपक्ष की चालों के बावजूद भाजपा अपने एजेंडे पर केंद्रित है।”
यह भी पढ़ें:– सुप्रिया सुले ने पुणे में किया रोड शो, कहा – छगन भुजबल ने किताब में किया दावा है बहुत गंभीर
बीजेपी नेता किरेन रिजिजू ने महाराष्ट्र के मतदाताओं से कांग्रेस की भ्रामक रणनीति से सतर्क रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार की ‘लाडकी बहन’ योजना से राज्य में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kiren rijiju congress divides communities for vote bank
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMपुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
May 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM













