अजित पवार, एकनाथ शिंदे व देवेन्द्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

बीजेपी का डबल गेम, महाराष्ट्र चुनाव के लिए बैक डोर से उतारे 164 उम्मीदवार, जानिए क्या है गणित

2019 के सीट बंटवारे से इसकी तुलना किए जाने पर बीजेपी 16 सीटों के नुकसान का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि बीजेपी ने बैक डोर से अपने लगभग 16 और उम्मीदवारों को चुनावी महासमर में उतारा है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने की मियाद खत्म होने तक किसी भी सियासी गठबंधन ने उसमें शामिल राजनीतिक दलों के बीच हुए सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला घोषित नहीं किया। हालांकि उम्मीदवारों की जारी की गई सूची के आधार पर यह पता चला है कि सत्तारूढ़ महायुति में बीजेपी को 148, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 85 तथा उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी को 51 सीटें मिली हैं।

2019 के सीट बंटवारे से इसकी तुलना किए जाने पर ऊपरी तौर पर बीजेपी 16 सीटों के नुकसान का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि बीजेपी ने बैक डोर से अपने लगभग 16 और उम्मीदवारों को चुनावी महासमर में उतारा है। जिसकी वजह से 2024 विधनासभा चुनाव में उसके उम्मीदवारों की संख्या लगभग 164 हो गई है। जो कि 2019 विधानसभा चुनाव के उसके उम्मीदवारों की संख्या के बराबर है।

बीजेपी और शिवसेना ने महायुति में 164+124 के फॉर्मूले के तहत 2019 विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में बीजेपी के 105 तो वहीं शिवसेना के 55 उम्मीदवार विजयी हुए थे। लेकिन शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अब दो हिस्सों में बंट चुकी है।

फिलहाल सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और डीसीएम अजित पवार की एनसीपी के साथ महायुति बनाकर बीजेपी चुनाव लड़ रही है। विरोधी दावा कर रहे हैं कि शिवसेना व एनसीपी को तोड़ने का खामियाजा बीजेपी को भी भुगतना पड़ा है। 2019 की तुलना में उसके उम्मीदवारों की संख्या घटकर 148 हो गई है।

बीजेपी ने शुरू किया नया ट्रेंड

हालांकि 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान एक नया ट्रेंड देखने को मिला है। बीजेपी ने सहयोगी दलों को सीट देकर सम्मान भी रखा और सहयोगी दलों की उन सीटों पर अपने इच्छुकों को उम्मीदवारी दिला कर एक बार फिर से अपने उम्मीदवारों की संख्या 164 तक पहुंचा ली है। अपने सहयोगी दलों की लगभग 16 सीटों पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

सहयोगी दलों की सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार

  • अर्जुनी मोरगांव विधानसभा सीट- अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हिस्से में आई इस सीट पर बीजेपी के दो बार विधायक रहे राजकुमार बडोले उम्मीदवार हैं।
  • बालापुर विधानसभा सीट- शिवसेना (शिंदे गुट) की इस सीट पर बीजेपी नेता बलिराम सिरस्कर चुनाव लड़ रहे हैं।
  • कन्नड़ विधानसभा सीट- इस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे की बेटी संजना जाधव, सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुष-बाण पर चुनाव लड़ रही हैं।
  • परभणी विधानसभा सीट- परभणी जिला केंद्रीय बैंक और कृषि उपज बाजार समिति के निदेशक और बीजेपी नेता आनंद भरोसे ने ऐन चुनाव के मौके पर कमल छोड़कर धनुष-बाण थाम लिया।
  • उस्मानाबाद विधानसभा सीट- उस्मानाबाद सीट पर बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के बीच रस्साकशी चल रही थी। लेकिन समझौते में यह सीट शिंदे गुट के खाते में चली गई। इसके बाद बीजेपी ने दांव खेला। उसके तहसील अध्यक्ष अजित पिंगले बीजेपी से कूद कर शिंदे गुट में चले गए। वहां उनकी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी गई।

इन सीटों पर भी यही कहानी

कुछ ऐसी ही कहानी लोहा कंधार, नवापुर, संगमनेर, नेवासा, करमाला, इस्लामपुर, फलटण-कोरेगांव, तासगांव कवठे महांकाल, कुडाल मालवण, पालघर, बोईसर, अंधेरी-पूर्व, कलीना, भिवंडी-पूर्व और मुंबादेवी विधानसभा सीट की भी है।

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार

बारिश से बेहाल होंगे कई राज्य, यूपी-बिहार-उत्तराखंड से ओडिशा तक IMD का बड़ा अलर्ट, 7 राज्यों में बाढ़ का खतरा