भाजपा सांसद राहुल सिन्हा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

TMC जाएगी, BJP आएगी...बंगाल चुनाव पर भाजपा सांसद के कड़े बोल, कहा- गुंडागर्दी की भाषा बोल रही टीएमसी

Rahul Sinha BJP: बंगाल विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के मतदान संपन्न हो गए है। मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के सांसद राहुल सिन्हा का बड़ा बयान देते हुए TMC पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया।

प्रिया जैस

Rahul Sinha on West Bengal Elections: कोलकाता में BJP सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, लोग TMC की चोरी और कुशासन से मुक्ति चाहते हैं, और उन्हें यह एहसास हो गया है कि TMC, जो सांप्रदायिकता का माहौल बनाकर बंगाल का संतुलन बिगाड़ना चाहती है और पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में बदलना चाहती है, उसकी असलियत लोगों को समझ आ गई है। इसीलिए हर किसी ने बदलाव के लिए सभी ने वोट दिया।

राहुल सिन्हा ने चुनाव आयोग और सीआरपीएफ की प्रशंसा करते हुए कहा हम चुनाव आयोग और CRPF को चुनाव बहुत अच्छे से करवाने के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं। TMC के गुंडे कुछ नहीं कर पाए, जिससे लोगों के लिए वोट डालना आसान हो गया। बंगाल में बदलाव ज़रूर होगा; TMC जाएगी, और BJP आएगी।

गुंडागर्दी की भाषा बोल रही TMC

TMC के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के BJP पर हमले पर, BJP सांसद राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, TMC के कुछ नेता, अभिषेक बनर्जी से लेकर कल्याण बनर्जी तक, जो सीधे-सीधे गुंडागर्दी की भाषा बोल रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, इन लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि वे आग में घी डालने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि वे सफल नहीं हुए।

बंगाल के माहौल की बात करते हुए राहुल सिन्हा ने कहा, वे गुंडागर्दी नहीं फैला पाए, इसलिए अब वे 4 मई की बात कर रहे हैं। यह माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है। मैं जनता के रूझान और स्थिति को देख कर बोल रहा हूं कि बंगाल में 200 के पास भारतीय जनता पार्टी को सीट मिलेगी केंद्र में मोदी और बंगाल में मोदी आएंगे और बंगाल का विकास होगा। तृणमूल कांग्रेस को इस बार सफलता नहीं मिलेगी।

पश्चिम बंगाल चुनाव में मतदान

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 7.45 बजे तक दर्ज मतदान प्रतिशत 91.66 प्रतिशत रहा। पश्चिम बंगाल आम चुनाव के पहले चरण में मतदान भागीदारी 93.19 फीसदी थी। दोनों चरणों का संयुक्त मतदान प्रतिशत 92.47 फीसदी है।

मतदान के दौरान हुई हिंसा

बंगाल चुनाव में मतदान के दौरान कोलकाता के कुछ इलाकों में छिटपुट चुनावी हिंसा देखने को मिली। छोटी-मोटी झड़पों को छोड़कर, पूरा मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। यह मतदान केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियों की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत संपन्न हुआ। इसकी निगरानी 142 सामान्य पर्यवेक्षकों और 95 पुलिस पर्यवेक्षकों ने की, जो पहले चरण के मतदान में 84 सबसे अधिक थे।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे