सीएम नीतीश कुमार और निशांत कुमार, (कॉन्सेप्ट फोटो) 
विधानसभा चुनाव 2026

नीतीश नहीं... अब बेटे निशांत के कंधों पर JDU का भार! पार्टी की बैठक में आज बड़ा ऐलान

Bihar Assembly Elections: बिहार चुनाव की तैयारी के लिए JDU के सभी सीनियर नेताओं की एक बैठक 9 अक्टूबर को होने जा रही है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम चर्चा करना है।

मनोज आर्या

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य के तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनाव महासमर में बढ़-चढ़कर अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। वहीं, सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जदयू) चुनावी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दी है। आज (गुरुवार, 9 अक्टूबर) को नीतीश कुमार अपनी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा भी करने वाले हैं।

इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर यह आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे भी अब चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। यह मांग नीतीश कुमार के समर्थकों ने उनके सामने रखी है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि समर्थकों की मांग नीतीश कुमार पूरी करेंगे।

किस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं निशांत कुमार

दरअसल, जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं की यह मांग है कि निशांत कुमार को नालंदा की हरनौत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जाए। इसको लेकर नालंदा के बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात भी की है। अब माना जा रहा है कि निशांत को नालंदा के हरनौत से लड़ाने पर विचार किया जा रहा है। आज CM आवास पर जदयू की बड़ी बैठक है। इस बैठक में उम्मीदवार तय किए जाने हैं। इस बीच निशांत कुमार के नाम पर भी मंथन होगा। निशांत कुमार चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसका अंतिम निर्णय तो नीतीश कुमार ही करेंगे।

हरनौत से विधायक रह चुके हैं नीतीश कुमार

आपको बताते चलें कि नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है और हरनौत सीट से नीतीश कुमार विधायक भी रह चुके हैं। साल 1985 से लेकर 1989 तक वे हरनौत सीट से विधायक रहे। ऐसे में निशांत कुमार की चुनावी एंट्री के लिए यह सीट हर तरफ से सुरक्षित मानी जा रही है। अगर नीतीश कुमार अपने समर्थकों की मांग पर हामी भर देते हैं तो जदयू निशांत को इस सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम चर्चा आज

बिहार चुनाव की तैयारी के लिए JDU के सभी सीनियर नेताओं की एक जरूरी बैठक गुरुवार (9 अक्टूबर) को होने जा रही है। इस बैठक का मुख्य एजेंडा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम चर्चा करना है। वहीं, सीट शेयरिंग के आधिकारिक ऐलान से पहले जेडीयू के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो जेडीयू के कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं, जिसमें नालंदा से श्रवण कुमार, राजगीर (नालंदा) से कौशल किशोर, सुपौल से ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, पिपरा (सुपौल) से रामविलास कामत और निर्मली (सुपौल) से अनिरुद्ध प्रसाद यादव प्रत्याशी हो सकते हैं।

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?