चुनाव आयोग ( सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

EC का हंटर! 1000 करोड़ की जब्ती से मचा हड़कंप; चुनाव में पैसे-शराब की हो रही बारिश, देखें पूरी लिस्ट

Assembly Election News: चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि अब तक तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कैश, शराब, ड्रग्स आदि जब्त किया जा चुका है।

अमन मौर्या

Assembly Election 2026: देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया जारी है। इसमें से तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव कराए जा चुके हैं, जबकि प. बंगाल और तमिलनाडु में होने है। 23 अप्रैल को प. बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु में मतदान होंगे। चुनाव से पहले EC ने सख्ती से नजर बनाए हुए है। इसी दौरान चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि अब तक तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के कैश, शराब, ड्रग्स आदि जब्त किया जा चुका है।

संबंधित एजेंसियों को सख्त निर्देश

विधानसभाओं में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिया था। इस दौरान आयोग ने मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों, मुख्य चुनाव अधिकारियों व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई समीक्षा बैठक भी की थी। चुनाव आयोग ने संबंधित एजेंसियों को भी निर्देश दिया था कि चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा, डर, लालच की स्थिति न बनने दिया जाए।

हर जिले में शिकायत निवारण समिति

इस दौरान चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित किया कि एजेंसियों द्वारा इस कार्रवाई के दौरान आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा हर जिले में शिकायत निवारण समिति बनाई गई है। यहां लोग अपनी शिकायते दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत C-Vigil मॉड्यूल के जरिए भी कर किसी के भी द्वारा किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने बताया कि वह पूरी कोशिश कर रहा है कि राज्यों में होने वाले चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके हों।

चुनाव आयोग ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े

आयोग के अनुसार, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु में 5,011 फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों की तैनाती की गई है। इसमें 2,728 टीम पश्चिम बंगाल और 2,283 टीमें तमिलनाडु में जिम्मेदारी संभाल रही है। ये टीम शिकायत मिलने के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई करने के लिए तैयार रहती हैं। इसके अतिरिक्त 5,363 स्टैटिक सर्विलांस की टीम की भी तैनाती हुई है। ये टीमें राज्य में अलग-अलग जगहों पर नाका लगाकर सघन जांच कर रही हैं।

आयोग ने चुनाव के दौरान अब तक जब्त किए गए कैश आदि के आंकड़े जारी किए हैं। पश्चिम बंगाल से अब तक करीब 27.48 करोड़ रुपये कैश, 39,31,463 लीटर शराब, 108.11 करोड़ रुपये का ड्रग्स, करोड़ों के कीमती धातु और 178.83 करोड़ रुपये के अन्य सामान शामिल हैं, जबकि तमिलनाडु में 100.19 करोड़ रुपये कैश, 1,17,713 लीटर शराब, 76.72 करोड़ रुपये की ड्रग्स, करोड़ों रुपये के कीमती धातु और 259.14 करोड़ रुपये के अन्य सामान जब्त किए गए हैं।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?