के अन्नामलाई (सोर्स- डीजाइन इमेज) 
विधानसभा चुनाव 2026

तमिलनाडु चुनाव: भाजपा को बड़ा झटका! क्या K. Annamalai नहीं लड़ेंगे चुनाव? सामने आई हैरान करने वाली वजह

Tamil Nadu Chunav: तमिलनाडु में भाजपा को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्य इकाई के प्रमुख चेहरों में शामिल और पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

सजल रघुवंशी

K. Annamalai Election Decision: तमिलनाडु में भाजपा को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्य इकाई के प्रमुख चेहरों में शामिल और पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने का फैसला किया है। आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अन्नामलाई ने चुनाव से पहले भाजपा और एआईएडीएमके के बीच सीट बंटवारे के तरीके को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने इस मुद्दे पर दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही बताया जा रहा है कि उन्होंने गठबंधन समझौते के तहत BJP को मिली सीटों को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं।

क्या अन्नामलाई नहीं लड़ेंगे चुनाव?

दरअसल, आज तक की रिपोर्ट अपने सूत्रों के हवाले से कई बड़े दावे कर रही है। कहा जा रहा है कि अन्नामलाई चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसके अलावा के. अन्नामलाई ने कुछ अहम सीटें एआईएडीएमके को दिए जाने पर नाराजगी जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर गठबंधन के तहत भारतीय जनता पार्टी को मिली सीटों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। बताया जा रहा है कि अन्नामलाई इस बात से असंतुष्ट हैं कि एआईएडीएमके ने वह सीटें भाजपा को नहीं दीं जिन्हें चुनावी नजरिए से पार्टी के लिए अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा था। इनमें किनाथुकडावु सीट भी शामिल है, रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने पार्टी नेतृत्व को यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है भाजपा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है। कुल 234 सीटों में से एआईएडीएमके 169 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 27 सीटें दी गई हैं। इसके अलावा गठबंधन के अन्य दलों को भी हिस्सेदारी मिली है, जिसमें पीएमके को 18 और एएमएमके को 11 सीटें आवंटित की गई हैं।

सीट बंटवारे पर क्या बोले पलानीस्वामी

एआईएडीएमके नेता पलानीस्वामी ने बताया कि गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे को लेकर बातचीत सुचारू तरीके से पूरी हुई है और सीटों की संख्या को आधिकारिक रूप से अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य सहयोगी दलों के साथ बातचीत अभी जारी है और उन्हें मिलने वाली सीटों की घोषणा जल्द की जाएगी।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी