अमित शाह (सौजन्य-एएनआई) 
विधानसभा चुनाव 2026

रविवार को आएगा भाजपा का घोषणापत्र, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी बड़े राजनीतिक दलों ने अपने पार्टी के घोषणापत्र जारी कर दिए है। अब कल यानी रविवार को भारतीय जनता पार्टी भी आगामी चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी करेंगी जोकि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अब बहुत नजदीक है, जहां राजनीतिक दलों के बड़े नेता अब महाराष्ट्र दौरे पर है। इस बीच महाराष्ट्र के स्टार प्रचारकों में शामिल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चुनाव में प्रचार के लिए महाराष्ट्र पहुंचे है।

इस दौरान कल यानी रविवार 10 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी करेंगे। इसमें भाजपा द्वारा किए जानेवाली घोषणाओं का ब्यौरा होगा, जोकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जारी करेंगे।

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

इस बीच, कांग्रेस ने पहले ही अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें महाराष्ट्र के लिए पांच प्रमुख गारंटियां देने का वादा किया गया है। इनमें महिलाओं को 3,000 रुपये प्रति माह और महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं और लड़कियों के लिए मुफ्त बस यात्रा, किसानों को 3 लाख रुपये तक का ऋण माफ करना और नियमित ऋण चुकौती के लिए 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, जातिवार जनगणना, 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा को हटाना और 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और बेरोजगार युवाओं को मुफ्त दवाइयां और 4000 रुपये प्रति माह तक की सहायता शामिल हैं।

अमित शाह जारी करेगी संकल्प पत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र (घोषणापत्र) जारी करेंगे।

नहीं निभाया खटा खट देने का वादा

हालांकि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की है और कांग्रेस के घोषणापत्र के वादों की ईमानदारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने कर्नाटक, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश जैसी कई जगहों पर ऐसे वादे किए हैं, लेकिन बाद में वे कहते हैं कि छपाई में गलती हुई है और फिर वे कहते हैं कि उनके पास पैसे नहीं हैं। वे केंद्र से पैसे मांगते हैं, ये झूठे और धोखेबाज लोग हैं, ये भरोसेमंद लोग नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि वे 'खटा खट' देंगे। उन्होंने ऐसा नहीं किया, लेकिन हमने पट पट पट दिया।"

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, महाराष्ट्र में राजनीतिक प्रचार जोर पकड़ रहा है। इस बार सबसे करीबी मुकाबलों में से एक बारामती में होगा, जहां एनसीपी नेता अजीत पवार अपने भतीजे युगेंद्र पवार का सामना करने वाले हैं। युगेंद्र अजीत पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार के बेटे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला