अमित शाह (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

दीदी के गुंडे घर से बाहर ना निकलें...उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा, अमित शाह ने संदेशखाली से TMC को दी चेतावनी

West Bengal Politics: अमित शाह ने उत्तर 24 परगना में हुंकार भरते हुए कहा- 'दूसरे चरण में भी गुंडे बाहर न निकलें, वरना उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा।' बंगाल में 92% वोटिंग के बाद जुबानी जंग तेज हो गई है।

अर्पित शुक्ला

Amit Shah West Bengal Speech: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है। कुछ जगहों पर हिसंक घटनाएं हुईं, लेकिन ये संख्या पिछले चुनावों की अपेक्षा बहुत कम है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी के गुंडे को कहकर जाना चाहता हूं कि दूसरे चरण के मतदान के वक्त भी घर से बाहर मत निकलना, वरना उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह उत्तर 24 परगना जिले में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पहले चरण में दीदी के गुंडे घर से बाहर नहीं निकले, और मैं दीदी के गुंडों को कहकर जाना चाहता हूं कि दूसरे चरण में भी घर से बाहर मत निकलना वरना चार तारीख के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा।

महिलाओं के साथ अत्याचार भूले नहीं

गृह मंत्री का यह बयान उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यमग्राम विधानसभा वासी संदेशखाली में महिलाओं के साथ अत्याचार भूले नहीं हैं। गृह मंत्री अमित शाह मध्यमग्राम में एक रोड शो कर रहे थे और इसके बाद एकत्रित भीड़ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भारी भीड़ देखने को मिली।

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने जानकारी दी कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों और पश्चिम बंगाल में मतदान के पहले चरण में मतदाताओं ने रिकॉर्ड-तोड़ भागीदारी देखने को मिली है। आजादी के बाद से भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में एक अहम पड़ाव को रेखांकित किया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोट डाले गए। रात 10 बजे तक पश्चिम बंगाल में 92.66 प्रतिशत और तमिलनाडु में 85.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ चुका है। -एजेंसी इनपुट के साथ

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब