अभिजीत बिचुकले नामांकन (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

अजित पवार के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरा बिग बॉस का जाना माना चेहरा, बारामती विधानसभा क्षेत्र से भरा नामांकन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब बारामती विधानसभा क्षेत्र में एक दिलचस्प मोड़ आ गया है। बारामती क्षेत्र से बिग बॉस का नामी चेहरा अभिजीत बिचुकले ने अजित पवार पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अपना नामांकन भर दिया है।

प्रिया जैस

महाराष्ट्र: बिग बॉस में अपना नाम बना चुके अभिजीत बिचुकले अब राजनीति में भी अपने अपना दम आजमा रहे है। मंगलवार को बिग बॉस का नामित चेहरा अभिजीत बिचुकले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बारामती विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया और नामांकन दाखिल किया।

अभिजीत बिचुकले को लोग पहले ही बिग बॉस के हिंदी और मराठी रियलिटी शो में देख चुके है, जिससे उनकी पॉप्युलेरिटी भी बढ़ी है। अब इस फेम का उपयोग वो आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करते हुए देखे जाएंगे।

वोट बटने की संभावना

आपको बता दें, कि बारामती विधानसभा क्षेत्र की सीट ये वहीं सीट है जहां से एनसीपी के प्रमुख अजित पवार ने नामांकन भरा है। अब तक ऐसा माना जा रहा था कि बारामती से एनसीपी अजित पवार और शरद पवार की एनसीपी में अजित पवार के भतीजे योगेंद्र पवार के बीच घमासान देखने को मिलेगा। लेकिन अब अभिजीत बिचुकले के आने से कहानी में एक नया मोड़ आ चुका है, जिससे संभव होगा कि दोनों ही पार्टियों के कुछ वोट बट सकते है।

अजित पवार पर लगाए आरोप

इस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर अभिजीत खास कर अजित पवार पर निशाना साध रहे है। अभिजीत ने नामांकन दाखिल करने के बाज पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजित पवार पर गंभीर आरोप लगाए है।

उनका कहना है कि जब अजित पवार पर सिंचन घोटाले में 70 हजार करोड़ के आरोप लगे थे, तब देवेंद्र फडणवीस उन्हें सलाखों के पीछे डालने की बात कर रहे है। लेकिन किया कुछ भी नहीं और अजित पवार के साथ ही गठबंधन की सरकार बना ली।

अभिजीत का कहना है ति अजित पवार पर पहले सही से कार्रवाई होनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो भाजपा को जनता से माफी मांगना चाहिए। यही एक अहम वजह है कि अभिजीत बिचुकले ने अजित पवार के खिलाफ बारामती विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।

कई बार लड़ चुके है चुनाव

बता दें, कि ये पहली बार नहीं है जब अभिजीत बिचुकले चुनाव लड़ रहे है वे इससे पहले भी कई बार बड़े नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ चुके है, लेकिन इस बार अजित पवार के साथ उनका मुकाबला आसान नहीं होगा। बिचुकले इससे पहले सांसद उदयराजे भोसले, श्रीकांत शिंदे और आदित्य ठाकरे जैसे नेताओं के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ चुके है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस