सीलमपुर में भिड़े आप बीजेपी समर्थक (सोर्स-सोशल मीडिया) 
विधानसभा चुनाव 2026

Delhi Elections: लोकतंत्र की लड़ाई...सड़क पर आई! दिल्ली में भिड़े आप-बीजेपी समर्थक, भाजपा बोली- बुर्का पहनी महिलाओं से...!

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीलमपुर में बुर्का पहनी महिलाओं से फर्जी वोट डलवाया जा रहा है। इस दौरान आप और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए, जिससे अफरातफरी मच गई।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। यहां सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप मतदान के दिन भी जारी रहा। इस बीच सीलमपुर इलाके में दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। जिसके बाद पोलिंग बूथ पर गहमा-गहमा का माहौल देखने को मिला।

दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए सुबह सात बजे से ही वोटिंग जारी है। सुबह शुरुआत में मतदाता देर से घरों से बाहर निकले जिसके बाद लगा कि इस बार दिल्ली में वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनाव से कम रह जाएगा। लेकिन जैसै-जैसे दिन चढ़ा वोटिंग परसेंटेज बढ़ने लगा। इस बीच सीलमपुर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए।

बीजेपी ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीलमपुर में बुर्का पहनी महिलाओं से फर्जी वोट डलवाया जा रहा है। इस दौरान आप और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए, जिससे अफरातफरी मच गई। बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने माना कि दूसरे लोगों ने किसी और के नाम पर वोट डाला। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में कहा कि नाम एक जैसे होने की वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हुई। इसके बाद पुलिस यहां जांच कर रही है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपये बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है।

पुलिस से भिड़े सौरभ भारद्वाज

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान ग्रेटर कैलाश सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस चिराग दिल्ली में मतदाताओं को वोट डालने से रोक रही है और आप समर्थकों के इलाकों में जानबूझकर दखलंदाजी की जा रही है। वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर पलटवार करते हुए फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है।

दिल्ली पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस सुबह से ही चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आप सुबह से यहां खड़े हैं और लोगों को वोट नहीं करने दे रहे हैं। यह सब चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

सौरभ ने कहा कि पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए हैं, किस वरिष्ठ अधिकारी ने ऐसा करने के लिए कहा? गरीब ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। मालवीय नगर के एसीपी और एसएचओ आम आदमी पार्टी के गढ़ वाले इलाकों में खुलेआम गड़बड़ी कर रहे हैं। कल रात हमारे निजी परिसरों पर भी छापेमारी की गई।

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान