मुंडका विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी मुद्दे, यहां समझिए पूरा समीकरण  
दिल्ली

Delhi Election 2025: मुंडका विधानसभा सीट पर क्या है चुनावी मुद्दे, यहां समझिए पूरा समीकरण

दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में अपना पूरा दम लगा रही हैं। वहीं राजधानी की मुंडका विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

प्रीति शर्मा
दिल्ली के विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में अपना पूरा दम लगा रही हैं। वहीं राजधानी की मुंडका विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। यह नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के तहत आती है।
एक दशक से रोहतक रोड मुंडका की मुख्य सड़क है जो दिल्ली को हरियाणा से जोड़ती है। जिसकी स्थिति खराब है, जलभराव और गड्ढों की वजह से रोज ट्रैफिक लगता है। इसके अलावा यहां पर अवैध कॉलोनी, बढ़ती जनसंख्या बड़ी समस्या है। ट्रांसपोर्ट सुविधा का अभाव इस सीट का मुख्य चुनावी मुद्दा है।
दिल्ली की मुंडका सीट पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर की संभावना है। इस सीट पर पिछले चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी के धर्मपाल लाकड़ा ने जीत हासिल की थी। इस बार फिर पार्टी अपनी जीत का हैट्रिक लगाने के लिए बेताब है।
साल 2020 के चुनाव में मुंडका सीट पर धर्मपाल लाकड़ा ने बीजेपी के उम्मीदवार आजाद सिंह को भारी मतों से हराया था। पिछली बार कांग्रेस को इस सीट पर सिर्फ 5073 वोट मिले थे। ऐसे में कहा जा सकता है कि आप और बीजेपी के बीच इस बार कड़ा मुकाबला हो सकता है।
साल 2008 में पहली बार चुनाव में इस सीट से बीजेपी के मनोज कुमार जीते थे। वहीं 2013 में बीजेपी की स्थिति कमजोर हुई और निर्दलीय उम्मीदवार रामबीर शौकीन ने जीत हासिल की। इस सीट से साल 2013 के बाद कोई पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं कर पाई। साल 2015 में आप पार्टी के सुखबीर सिंह दलाल ने जीत दर्ज की थी।
इस सीट पर पहले ग्रामीण प्रभाव की वजह से जाट समाज का वर्चस्व था लेकिन बढ़ती कॉलोनियों की वजह से अब यहां मिली जुली आबादी है। यहां पूर्वांचल वोटर सहित यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अन्य राज्यों से आए लोग अहम भूमिका निभाएंगे। आगामी चुनाव में इस सीट पर कई मुद्दे हार जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?