दिल्ली में 'सांस' लेना भी मुश्किल 
दिल्ली

दिल्ली में 'सांस' लेना भी मुश्किल, हवा में जहर, खतरनाक हुआ AQI

दिल्ली में आज रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह नौ बजे 24 घंटे का औसत AQI 265 रहा।

राहुल गोस्वामी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आज सुबह नौ बजे 24 घंटे का औसत AQI 265 रहा।

इस बाबत भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि, दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20।0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। IMD ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 91% रहा। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी में दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

इस लगातार प्रदूषित हो रही हवा से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने यहां कई हॉटस्पॉट इलाके बनाए हैं, जिनकी सतत निगरानी की जा रही है। वहीं, दिल्ली के मौसम में भी बदलाव का क्रम फिलहाल जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट जारी है।

इधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से घरों में ही रहने को कहा है। दिल्ली में AQI गड़बड़ाने से लोगों को सांस लेने में भी अब दिक्कते हो रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं, बीते 25 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की आशंका भी जताई है।

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बीते शनिवार को ही अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 20.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

जानकारी दें कि, '0' शून्य और 50 के बीच AQI को ‘अच्छा', 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 और 200 के बीच ‘मध्यम', 201 और 300 के बीच ‘खराब', 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब' तथा 401 और 500 के बीच AQI को ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम