वीजेंद्र गुप्ता (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'AAP कई विधायक अपनी पत्नियों के साथ करते हैं मारपीट', केजरीवाल पर वीरेंद्र गुप्ता का तीखा प्रहार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। इस बीच राज्यधानी में सरकार की दो अहम योजनाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। जिसमें महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना शामिल है...

Saurabh Pal

दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। इस बीच राज्यधानी में सरकार की दो अहम योजनाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है। जिसमें महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना शामिल है। इस दोनों योजनाओं को आप का तुरुप का इक्का माना जा रहा है। वहीं सरकार की इन योजनाओं को लेकर

भाजपा नेता और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

गुप्ता ने दावा किया कि पिछले दस साल के कार्यकाल में उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के कथित हमले का उदाहरण भी दिया और आगे कहा कि आप के कई विधायक अपनी पत्नियों के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं।

विजेंद्र गुप्ता ने न्यूज एजेंसी से कहा कि "अरविंद केजरीवाल बौखलाए हुए हैं। उन्होंने पिछले 10 सालों में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अपने घर में मारपीट करवाई। उनके विधायक अपनी पत्नियों के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। अब वे झूठ बोल रहे हैं और महिलाओं की भावनाओं से खेल रहे हैं... अगर वह वाकई महिलाओं के लिए कुछ करना चाहते थे तो उनके पास 10 साल थे, अब वह महिलाओं के साथ धोखा क्यों कर रहे हैं... दिल्ली की एकमात्र समस्या अरविंद केजरीवाल हैं..."

इस बीच, भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "दिल्ली सरकार 10 साल में भी दिल्ली के लोगों को नहीं समझ पाई...जब चुनाव का समय आता है तो आप (अरविंद केजरीवाल) लोगों से कहते हैं कि आकर हमें सब कुछ बताओ। आप राजेंद्र नगर के सीवर भी साफ नहीं कर पाए। आपके कारण देश के 3 उम्मीदवार मर गए..." उन्होंने कहा कि "जिस शहर को राजधानी होने पर गर्व होना चाहिए, वह अब पानी, बिजली, प्रदूषण...के मुद्दों के कारण प्रश्नचिह्न बन गया है। इससे पहले दिन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी गणतंत्र दिवस परेड की झांकी पर "राजनीति करने" के लिए केजरीवाल की आलोचना की।

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी होगी मजबूत! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गाय पार्मेलिन की अहम बैठक