जहरीले धुएं ने ली दो बच्चों की जान 
दिल्ली

दिल्ली में जहरीले धुएं ने ली दो बच्चों की जान, माता-पिता की हालत गंभीर, पुलिस को कुछ और शक

उत्तरी दिल्ली में जहरीले धुंए ने दो बच्चों की जान ले ली। परिवार के चार सदस्य धुंए की चपेट में आ गए थे जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस इस मामले में आत्महत्या का भी शक जता रही है।

यतीश श्रीवास्तव

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के संगम पार्क इलाके में कथित तौर पर जहरीले धुएं की चपेट में आने से परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। संगम पार्क इलाके में डीएसआईडीसी शेड नंबर 63 में बाइक हॉर्न की मैन्यूफैक्चरिंग इकाई में हुई। बच्चों की माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका आईसीयू में इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस मामले में आत्महत्या की आशंका जता रही है।

पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान जगदीश सिंह (16) और हरगुल कौर (15) के रूप में हुई है।  हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे मैन्यूफैक्चरिंग इकाई के मालिक हरदीप सिंह और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर (38) के ही थे। पुलिस के मुताबिक पूरा परिवार सुबह शेड में था और परिसर के अंदर फैले जहरीले धुएं की चपेट में आ गया। कुछ ही देर में सभी की सांसें फूलने लगीं।

चारों को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की सूचना मिलने के बाद हरदीप सिंह और उनके बच्चों को हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि हरप्रीत कौर को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि जगदीश और हरगुल की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि हरदीप और उनकी पत्नी अभी भी चिकित्सकों की निगरानी में हैं तथा उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस को घटना के बारे में तब पता चला जब पीड़ितों में से एक बच्चे ने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि शेड को सील कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आत्महत्या के एंगल पर भी कर रही जांच

पुलिस इस मामले में हादसा और आत्महत्या के एंगल पर भी जांच कर रही है। परिवार को मैन्यूफैक्चरिंग ईकाई को लेकर काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में माता पिता ने परिवार के साथ आत्महत्या की कोशिश तो नहीं की थी, पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। फिलहाल बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और उनके माता पिता की हालत सुधरने पर बयान लेने के साथ पूछताछ की जाएगी।  फिलहाल डॉक्टर ने दंपति को खतरे से बाहर बताया है लेकिन अभी वे होश में नहीं आए हैं।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल