द्रौपदी मुर्मू सोर्स: सोशल मीडिया
दिल्ली

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही

EX CJI Gavai Write letter To The President: पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र में लिखा कि कॉलेजियम की हाल की सिफारिशों में एक खास समुदाय को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है।

मो. अनवारुल खान

Highlights

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने लिखा पत्र

  • गवई ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल

  • गवई ने जजों के ट्रांसफर में भी लगाया भेदभाव का आरोप

  • गवई ने हाई कोर्ट के 715 जजों की नियुक्ति पर भी लगाया आरोप

  • गवई ने कॉलेजियम समिति पर जवाबदेही तय करने की बात कही

Supreme Court CJI New Delhi: पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेटर लिखकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेजियम की हाल की सिफारिशों में एक खास समुदाय को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। गवई ने कहा कि इससे एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को जज बनने के मौके कम मिल रहे हैं।

उन्होंने जजों के ट्रांसफर के फैसलों पर भी सवाल उठाए, पूर्व सीजेआई ने कहा कि जजों की नियुक्ति और ट्रांसफर में योग्यता और सभी वर्गों को बराबर मौका देने के नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा।

कॉलेजियम समिति पर जवाबदेही तय नहीं

गवई ने लिखा कि संविधान के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं, लेकिन नामों की सिफारिश में जजों की नियुक्ति करने वाली समिति की अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद समिति यानी कॉलेजियम प्रणाली पर कामकाज की जवाबदेही तय नहीं है।

न्यायपालिका में सभी वर्गों को उचित जगह देना सिर्फ इस समिति की नहीं, बल्कि सरकार और संसद की भी जिम्मेदारी है। पहले भी सरकार और संसद ने समिति से वंचित वर्गों के लोगों को जज बनाने के लिए नामों पर विचार करने को कहा था।

जजों के ट्रांसफर में भी भेदभाव का आरोप

गवई ने लेटर में जजों के ट्रांसफर के दो उदाहरण दिए। उन्होंने बताया कि एक जज को उनके मूल हाई कोर्ट से दूसरे हाई कोर्ट में ट्रांसफर किया गया, इसके पीछे सजा देने जैसी वजह बताई गई, लेकिन बाद में उन्हें एक बड़े और प्रमुख हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बना दिया गया। दूसरे मामले में एक बड़े हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को छोटे हाई कोर्ट में भेज दिया गया। वहीं, छोटे हाई कोर्ट के एक चीफ जस्टिस को बड़े हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया

HC के 715 जजों की नियुक्ति में भेदभाव

बीआर गवई ने बताया कि 2018 से अब तक हाई कोर्ट में 715 जज नियुक्त हुए है। इनमें सिर्फ 22 एससी, 16 एसटी, 89 ओबीसी और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से है। उनके मुताबिक, करीब 75% जज सामान्य वर्ग से नियुक्त किए गए, उन्होंने कहा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हाई कोर्ट में हुई नियुक्तियों में सामान्य वर्ग की हिस्सेदारी करीब 80%, रही। यहीं, देश की आबादी में 40 से 50% हिस्सेदारी रखने वाले ओबीसी समुदाय को 14% से भी कम पद मिले।

एक पत्नी, दो पति और एक बेटी! हिमाचल की सुनीता की अनोखी शादी वायरल, बोलीं- दोनों से बराबर प्यार करती हूं

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर