अखिलेश यादव, राहुल गांधी फाइल फोटो सोर्स-सोशल मीडिया
दिल्ली

महज 15 मिनट में खत्म हुई सपा-कांग्रेस की बैठक, सीट शेयरिंग पर कल तय होगा नया फॉर्मूला

UP Assembly Election 2027: सीट बंटवारे पर सहमति बनाने के लिए प्रमोद तिवारी के आवास पर सपा-कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। दोनों दलों ने संभावित उम्मीदवारों की सूची साझा की है। कल फिर बैठक होगी।

प्रत्यूष कुमार, आशीष शुक्ला

Highlights:

  • 15 मिनट में खत्म हुई सपा-कांग्रेस की बैठक, सीट शेयरिंग पर नहीं बनी सहमति

  • दोनों दलों ने एक-दूसरे को सौंपी संभावित उम्मीदवारों की सूची, कल फिर होगी बातचीत

  • आराधना मिश्रा मोना का बयान- 'कल का इंतजार कीजिए', गठबंधन के सीट फॉर्मूले पर टिकी नजरें

Samajwadi Party Congress Alliance: दिल्ली में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पहले राउंड की बैठक पूरी हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने A कैटेगरी की 55 सीटों पर अपना पहला दावा पेश करते हुए सूची सपा को सौंप दी है। वहीं, B और C कैटेगरी की सीटों पर कल और परसों चर्चा होगी। दोनों दलों के प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली।

गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति बनाने की कोशिशें जारी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस और सपा के वरिष्ठ नेताओं की एक अहम बैठक कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई। हालांकि, यह बैठक महज 15 मिनट तक चली और सीटों के बंटवारे पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका।

बैठक में समाजवादी पार्टी की ओर से सांसद राम गोपाल यादव, राजीव राय और इकरा हसन शामिल हुए। वहीं, कांग्रेस की तरफ से भी वरिष्ठ नेताओं ने बातचीत में हिस्सा लिया। दोनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने पक्ष और सीटों को लेकर दावेदारी सामने रखी। लेकिन बातचीत किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद सपा के नेता बैठक से रवाना हो गए।

कल फिर आमने-सामने हो सकते हैं दोनों दलों के नेता

बैठक के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना से जब सीटों के बंटवारे पर किसी सहमति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, "कल का इंतजार कीजिए।" उनके इस बयान से साफ है कि सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत का रास्ता अभी बंद नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि दोनों दलों के बीच अगले दौर की चर्चा कल हो सकती है।

उम्मीदवारों की सूची ने बढ़ाई सियासी दिलचस्पी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान सपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे को अपने संभावित उम्मीदवारों की सूची भी सौंपी है। इससे संकेत मिलते हैं कि दोनों पार्टियां अब सीटों पर अपनी दावेदारी के साथ-साथ उम्मीदवारों की राजनीतिक स्थिति और जीत की संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर आगे की रणनीति तैयार कर रही हैं।

गठबंधन के बीच सीटों का बटवारा बेहद अहम

दरअसल, उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सीटों का बंटवारा बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों दलों के सामने अपने संगठन और राजनीतिक प्रभाव वाले क्षेत्रों में पर्याप्त सीटें हासिल करने की चुनौती है। ऐसे में सीटों की संख्या के साथ-साथ कौन सी पार्टी किस क्षेत्र में चुनाव लड़ेगी, यह भी बातचीत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

फिलहाल, 15 मिनट में बैठक खत्म होने और किसी नतीजे पर नहीं पहुंचने से गठबंधन की सीट शेयरिंग पर असमंजस बरकरार है। अब सबकी नजरें कल होने वाली संभावित बैठक पर हैं। सवाल यही है कि क्या दोनों दल आपसी सहमति से सीटों का फॉर्मूला तय कर पाएंगे या फिर यह खींचतान गठबंधन की राह में चुनौती बनी रहेगी?

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू