केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और साजिद नाडियाडवाला (फोटो नवभारत) 
दिल्ली

नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में 'महाराष्ट्र के गौरव 2026' सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला

Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला को 'महाराष्ट्र के गौरव 2026' सम्मान से सम्मानित किया।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला को फिल्मों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सम्मानित किया।

देश के अग्रणी मीडिया संस्थान नवभारत ग्रुप द्वारा प्रकाशित ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ नामक कॉफी टेबल बुक के लॉन्च अवसर पर महाराष्ट्र की 66 प्रतिष्ठित हस्तियों में शामिल कर उन्हें सम्मानित किया गया।

नई दिल्ली में नवभारत समूह द्वारा आयोजित विकसित भारत कॉनक्लेव के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और साजिद नाडियाडवाला मंच पर एक साथ नजर आए।

'महाराष्ट्र के गौरव 2026' पुस्तक में उन 66 विशेष व्यक्तियों को जगह दी गई है जिन्होंने उद्योग, व्यवसाय सिनेमा, शिक्षा,स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर, समाजसेवा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महाराष्ट्र का नाम रोशन किया है।

75 साल की विरासत

साजिद नाडियाडवाला को यह सम्मान नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की भारतीय सिनेमा में 75 साल की शानदार विरासत और उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया है। जीत, मुझसे शादी करोगी से लेकर हाउसफुल, किक, बागी और चंदू चैंपियन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए नाडियाडवाला ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।

इस सम्मान में न केवल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बैनर के योगदान को सराहा गया, बल्कि साजिद नाडियाडवाला की एक ऐसे उद्यमी के रूप में भूमिका को भी मान्यता मिली जिन्होंने मनोरंजक फिल्में, नए टैलेंट और अलग भारतीय कहानियों को लगातार बढ़ावा दिया है।

पुस्तक लॉन्च के दौरान बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऐसी शख्सियतें ही हैं जिन्होंने महाराष्ट्र को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में इन्हीं लोगों का योगदान सबसे बड़ी ताकत है।

दादा के दिखाए रास्ते पर

नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में सम्मान मिलने पर साजिद नाडियाडवाला ने इसे अपने दादा ए. के. नाडियाडवाला, अपने परिवार और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की पूरी टीम को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि बैनर की 75 साल की यह यात्रा दर्शकों के प्यार और तमाम कलाकारों-तकनीशियनों की मेहनत का नतीजा है।

साजिद ने कहा कि जिस तरह केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बनाई जा रही अत्याधुनिक सड़कों पर हम लोग आराम से चल रहे हैं,उसी तरह हम भी पिछले 75 साल से दादा एके नाडियाडवाला द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल रहे हैं।

'महाराष्ट्र के गौरव 2026' कॉफी टेबल बुक का उद्देश्य राज्य की उत्कृष्टता और सेवा की कहानियों को दर्ज कर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना है।

CJP Protest LIVE: आप सब कुछ नहीं रोक सकते, दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन की पाबंदियों पर SC की टिप्पणी

Bypoll Results 2026 Live: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें ताजा अपडेट

कौन हैं नवी पिल्लै, जिन्हें मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? भारत से भी है कनेक्शन

मुंबई से दिल्ली जाने वाले सावधान! CJP के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद्द व री-शेड्यूल, देखें लिस्ट

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार सूरज ढलने के बाद क्यों हुआ? बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई वजह