Raghav Chadha Latest News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ अब उनकी ही पार्टी के नेताओं ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। सियासी गलियारे में उनको लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि क्या वह कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। एक्स पर एक एक यूजर ने पूछा कि क्या राघव चड्ढा कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने दिलचस्प जवाब दिया।
अलका लांबा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 'दोनों' राज्यसभा सांसद राज्यसभा कार्यकाल रहने तक AAP में ही बने रहेंगे। इसके बाद दोनों भाजपा में शामिल होंगे। अलका लांबा ने 'दोनों राज्यसभा' सांसद कहा। उनके दावे के मुताबिक, दूसरा राज्यसभा सांसद कौन है, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया।
एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि क्या राघव चड्ढा (Raghav Chadha) कांग्रेस जॉइन करने वाले है? क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस के पास शिला दीक्षित के बाद कोई भी बड़ा चेहरा नहीं है जो दिल्ली को रिप्रेजेंट करे? और आने वाले वक्त में अगर दिल्ली से CM फेस के लिए कांग्रेस 'राघव चड्ढा' पर दांव लगाये तो कामयाब भी हो सकती है! क्या लगता है? क्या कांग्रेस जॉइन करने वाले है राघव?" इसी पोस्ट पर अलका लांबा ने रिप्लाई किया।
पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से पार्टी ने संसद के उच्च सदन में उपनेता का पद वापस ले लिया और इसी राज्य से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल को ये जिम्मेदारी सौंप दी है।
यह भी पढ़ें: राघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
पार्टी द्वारा पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब संसद में बोलने का मौका मिलता है तो वो जनता से जुड़े मुद्दे को उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जो मुद्दे उठाए उसे देश के लोगों को फायदा हुआ लेकिन आम आदमी पार्टी को इससे क्या नुकसान हुआ?