Navbharat Viksit Bharat (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

भारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा

Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: नई दिल्ली में आयोजित नवभारत विकसित भारत कॉन्क्लेव 2026 में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने की बात की।

आंचल लोखंडे

Prataprao Jadhav in Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave 2026: नई दिल्ली में 7 जुलाई 2026 को देश का अग्रणी मीडिया समूह नवभारत ग्रुप की ओर से आयोजित '1st एडिशन ऑफ नवभारत विकसित भारत कॉन्क्लेव' में देश के विकास और भविष्य की योजनाओं पर मंथन हुआ। जिसमें सेहत और परिवार कल्याण पर कॉन्क्लेव के दूसरे सत्र में विस्तृत चर्चा हुई।

इसमें केंद्रीय राज्य मंत्री आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव की प्रमुख मौजूदगी रही। जिन्होंने भारत में स्वास्थ्य संबंधी की गई अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में और आयुष मंत्रालय के कार्यप्रणाली को लेकर जानकारी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयुष मंत्रालय ने भारतीय पारंपारिक उपचार पद्धति की ताकत को जानते हुए इसे सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनियाभर में पहुंचाया जो कि काफी गौरवान्वित करने वाली बात है।

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने गिनाईं आयुर्वेद की उपलब्धियां

विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया भारतीय पारंपारिक उपचार पद्धति की ताकत को जानते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष मंत्रालय को स्वतंत्र प्रभार के रुप में विकसित किया गया है। आयुष मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी संभालते हुए बीते 2 सालों में देशभर में कुल साढ़े बारह हजार से अधिक के आयुषमान आरोग्य मंदिर का कार्यान्वित किए गए है।

हर जिले में 50 बेड का आयुष अस्पताल: प्रतापराव जाधव

करिब 50 आयुष हॉस्पिटल के यूनिट भी निर्माण किए गए है। साथ ही भविष्य में हर जिले में 50 बेड का अस्पताल निर्माण करने की मंशा है। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते और गौरवान्वित होते हुए बताया कि हाल ही में जारी हुए बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयुष विभाग को 3 ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा संस्थान के निर्माण की घोषणा की गई है। लैब की मॉड्युलेशन का भी प्रावधान इसी बजट में किया गया है।

आयुष मंत्रालय का बड़ा विजन

आयुर्वेद में रिसर्च के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्वेद के चिकित्सा प्रणाली को भारतीय ऋषि- मुनियों का 5000 सालों का इतिहास और योगदान रहा है। जिसके लिए बीते 12 सालों में रिसर्च सेंटर निर्माण कर दस हजार से अधिक रिसर्च पेपर को हमने पब्लिश किए है। आयुर्वेद की दवाईयों की गुणवत्ता कायम रखने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट स्थापित किए गए है। अपने संबोधन में प्रतापराव जाधव ने बताया कि पारंपारिक और आधुनिक इलाज पद्धति में स्पर्धा नहीं है।

भविष्य की रणनीति

दोनों का समन्वय कर लोगों को स्वस्थ करने का मात्र हमारा उद्देश है। तो वहीं राजनितीक मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा किए गए कामों की बदौलत ही ऑपरेशन टाईगर सफल हो सका है। दिल्ली में अगली रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी की छवि अच्छी रहने और लोकाभिमुख काम तथा महायुती को बढाने की ही हमारी रणनीति है।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?