फोटो सोर्स - वीडियो  
दिल्ली

Delhi Earthquake: रिक्टर स्केल पर सिर्फ 4.0 मापी गई तीव्रता, पर हिलने लगी थी पूरी बिल्डिंग; यहां देखें दिल्ली भूकंप का वीडियो

दिल्ली में आई भूकंप को लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि, एक बाथ ट्यूब में भरे पानी कैसे सेक कर रहा है। वीडियो में पूरी बिल्डिंग हिलती नजर आ रही है।

विकास कुमार उपाध्याय

नवभारत डिजिटल डेस्क : सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.0 थी। भूकंप सुबह 5:36 बजे आया, और इसकी वजह से लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। झटके इतने तेज थे कि कई लोग घबराकर अपने घरों से सड़क पर आ गए।

भूकंप की वजह से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई, लेकिन लोग अब भी उस समय के अनुभव को लेकर चिंता में थे। कई लोग अपने मोबाइल फोन पर भूकंप के झटकों की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर शेयर कर रहे थे। इन वीडियो में दिखाया गया कि लोग डर के मारे इधर-उधर दौड़ रहे थे और कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर इकट्ठा हो गए थे।

दिल्ली में आई भूकंप को लेकर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि, एक बाथ ट्यूब में भरे पानी कैसे सेक कर रहा है। वीडियो में पूरी बिल्डिंग हिलती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए Sudhir @yebhadiyatha नाम के यूजर ने लिखा- शॉक्ड इन दिल्ली…Hope for everyone safety।

दिल्ली के बाद यूपी-बिहार में भी लगे भूकंप के झटके

दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। जिन सात जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए उनमें आगरा, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद शामिल हैं। वहीं बिहार के सिवान से भी भूकंप की खबर सामने आई। बिहार के सिवान आज सुबह 08:02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन