Nitin Gadkari on Navbharat Viksit Bharat Leadership Conclave: देश का अग्रणी मीडिया समूह ‘नवभारत’ द्वारा आज मंगलवार, 6 जुलाई को राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम ‘विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026’ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए। नितिन गडकरी ने इस दौरान इथेनाल को लेकर कहा कि हमारे देश में 23 लाख करोड़ का फ्यूल इंपोर्ट होता है। ये पैसा देश से बाहर जाता है। 87 फीसदी एनर्जी हम इंपोर्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि हम ईंधन के लिए बाहरी देशों पर निर्भर हैं, क्या ये 23 लाख करोड़ देश के युवाओं के ऊपर नहीं खर्च होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत प्रदूषण फॉसिल फ्यूल की वजह से होता है। दिल्ली में लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। 10-10 साल लोगों की उम्र कम हो जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या लोगों को प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैं इसकी बात 2004 से कर रहा हूं। जब मैं पहली बार इलेक्ट्रिक कार लाए तब भी सवाल उठते थे। मेरा सपना है कि कचड़े से बॉयो CNG बनेगा उससे ईंधन बनाना। इसस हम एनर्जी आयात नहीं निर्यात करने वाला देश बनेगा। पहले पराली जलाई जाती थी। उन्होंने कहा अब हम उससे बॉयोगैस बनाते हैं और इससे गाड़ियां चलती हैं।
उन्होंने कहा कि देश का किसान उर्जादाता बना है। आज चावल के उत्पादन में भारत नंबर वन है। उन्होंने बताया कि नागपुर में जबलपुर रोड पर एक किलोमीटर पराली से रोड बनाया गया है। इथेनॉल सुगरकेन जूस से बनता है। उन्होंने कहा कि ये ग्रीन फ्यूल है। अमेरिकी में 10 प्रतिशत, ब्राजील में 27, फ्रांस में 10, जर्मनी में 10 स्वीडन में 10, कनाडा में 5-10 और जापान में 10 प्रतिशत इथेलॉल पेट्रोल में डालते हैं।
गाड़ियां खराब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई एक नाम बताइए जिनकी गाड़ी खराब हुई हो। हमारे देश में वही कंपनियां हैं जो अन्य देशों में इथेनॉल से चलती हैं। उन्होंने पहले इस पर ट्रायल किया है। ई20 हमारा है इसमें कोई तकरार नहीं है। ये बात कंपनियों ने कहा है।
यह भी पढ़ें- आज भारत अमेरिका से भी आगे…नवभारत कॉन्क्लेव में सिंधिया ने बताए विकसिस भारत के 3 मंत्र, जानें क्या कुछ कहा
पटना में एक यूट्यूबर हैं, जो गाली-गलौज कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कंपनी ने गाड़ी मांगी तो मना करने लगे। उन्होंने कहा कि चेक करने पर मिश्रित पेट्रोल निकला फिर टोयोटा ने उनके खिलाफ FIR की।