दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में लगी आग फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)  
दिल्ली

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में भीषण आग, 8 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

Delhi Fire News: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने कार्रवाई करते हुए चार बच्चों समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

करुणा नंद शाहवाल

Delhi New Friends Colony Fire Broke: दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण हर दिन तमाम घटनाएं सामने आ रहीं है। इसी बीच दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में रविवार को एक रिहायशी इमारत में आग लग गई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की वजह से चार बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष घर में फंस गए। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर इमारत में फंसे आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,और बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

फायर विभाग के अनुसार, दोपहर करीब 3:38 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। आग न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित सी-600 नंबर की बिल्डिंग के ऊपरी ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट और उससे जुड़े घरेलू सामान को माना जा रहा है।

आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

स्टेशन ऑफिसर फूल सिंह मीना ने बताया कि जब दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तो पूरी इमारत धुएं से भरी हुई थी और कई लोग अंदर फंसे हुए थे। स्थिति को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से दूसरी और तीसरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा। बचाव अभियान के दौरान कुल आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिनमें चार बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फायर विभाग के अधिकारियों क्या कहा?

फायर विभाग के अधिकारी राज कुमार ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में दोपहर के 3:38 पर आग की सूचना प्राप्त हुई थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो ग्राउंड फ्लोर पर दो बच्चे और दो बड़े मौजूद थे, जबकि तीसरी मंजिल पर भी दो बच्चे और दो वयस्क फंसे हुए थे। सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। हालांकि, घर के अंदर मौजूद दो कुत्तों को बचाया नहीं जा सका।

चार फायर ने टेंडरों की मदद

दमकल विभाग ने बताया कि आग पर चार फायर टेंडरों की मदद से काबू पाया गया। जिस इमारत में आग लगी, उसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, अपर ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर तीन मंजिलें हैं। भवन का कुल क्षेत्रफल लगभग 300 वर्ग गज बताया गया है।

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर