परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस तैनात (सोर्स सोशल मीडिया) 
दिल्ली

NEET UG Re-Exam 2026: दिल्ली-एनसीआर में नीट परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा, हर केंद्र पर निगरानी बढ़ी

NEET Exam Guidelines: पेपर लीक की वजह से रद्द की गई नीट-यूजी परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे।

वंदना शर्मा

NEET UG Re-Exam 2026: पेपर लीक की वजह से रद्द की गई नीट-यूजी परीक्षा अब 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए एनटीए ने सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गई है और सुरक्षा व्यवस्था में केंद्रीय बलों की तैनाती भी की गई है।

3 लाख से ज्यादा अधिकारियों को किया नियुक्त

परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने देश के 551 शहरों में बनाए गए 5,440 परीक्षा केंद्रों और विदेश के 14 केंद्रों पर मॉक ड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया। इसका उद्देश्य परीक्षा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराना है। इस आयोजन में अंग्रेजी, हिंदी सहित 12 भारतीय भाषाओं में आयोजित किया गया है, और साथ ही 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों-अधिकारियों को लगाया गया है।

परेशानियों का सामने ना करना पड़े

एनटीए ने छात्रों को एंट्री पास, आइडेंटिटी पत्र आउए दो फोटो के साथ निर्धारित किए गए समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के किए कहा है। आपको बता दें, कि परीक्षा केंद्र पर स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखा जाएगा। यहां परीक्षा केंद्र में छात्रों को पीने का पानी, बिजली और पंखों का भी अच्छा बंदोबस्त किया गया है, ताकि छात्रों को परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानियों का सामने ना करना पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रश्नपत्र तैयार करने वाली विशेषज्ञ टीम को परीक्षा होने तक क्वारंटाइन में रखा गया है। प्रश्नपत्रों को एनटीए के 18 रीजनल सेंटरों तक वायु सेना के विमानों व डाक विभाग की मदद से पहुंचाया गया है।

परीक्षा अवधि को 15 मिनट बढ़ाया

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती दी गई है। एनटीए ने इस बार परीक्षा अवधि को 15 मिनट बढ़ाया है। परीक्षा दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक होगी। केंद्रों पर छात्रों को दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। एनटीए ने छात्रों को हल्के रंग का आधे बांह का शर्ट या टी-शर्ट और साधारण पैंट या ट्राउजर पहनकर आने की सलाह दी है।  जो छात्र धार्मिक पोशाक पहनते हैं। उन्हें जांच के लिए दोपहर 12:30 बजे तक केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने यह तक कहा कि कोई छात्र (पुरुष) बेल्ट, वॉलेट और जूते पहन कर परीक्षा केंद्र में नहीं आएगा।

गाजियाबाद में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नीट-यूजी पुनर्परीक्षा को लेकर गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। गाजियाबाद के 22 परीक्षा केंद्रों पर 9,800 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और शनिवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नही

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता रोकने के लिए केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं, ताकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल न हो सके। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की भी तैनाती की गई है। प्रत्येक केंद्र पर स्थानीय पुलिस के साथ CAPF के जवान मौजूद रहेंगे।

मुख्य प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात

वहीं, गौतमबुद्ध नगर में 23 परीक्षा केंद्रों पर 10,822 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यहां हर केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। मुख्य प्रवेश द्वार और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा। उधर, गुरुग्राम में 18 परीक्षा केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शनिवार से ही केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच