सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली के मुंडका से आई भयावह खबर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग से फैली दहशत, मौके पर पहुंची दमकल की 20 गाड़ियां

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में शनिवार शाम को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

अभिषेक सिंह

Mundka Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में शनिवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गई हैं। इस हादसे से आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है।

दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि वेस्ट दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि खबर मिलते ही आग बुझाने के लिए 20 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। इसके साथ ही आग लगने के कारणों का पता भी लगाया जा रहा है।

किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर बचा और राहत का काम पूरी मेहनत से कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में समय लग सकता है।

पिछले साल भी सामने आईं दो घटनाएं

दिल्ली के मुंडका इलाके में आग लगने की घटना कोई नहीं नहीं है। पिछले साल दिसंबर महीने में भी मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया के फैक्ट्री और गोदाम में ऐसी ही आग लगी थी। तब 30 दमकल कर्मियों की टीम को आग पर काबू पाने में 30 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा था। हालांकि उस दुर्घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।

सुरक्षा मानकों पर सवालिया निशान

इससे पहले मई 2025 में भी मुंडका के एक केमिकल गोदाम में भयंकर आग की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि इलाके में ऐसे और भी कई गैर-कानूनी गोदाम हैं। इस घटना ने इंडस्ट्रियल और रिहायशी इलाकों में दहशत पैदा कर दी है। आए दिन इंडस्ट्रियल एरिया से आ रही आग की ख़बरों ने आस-पास दहशत तो पैदा ही कर रखी है, साथ ही गोदामों और फैक्ट्रियों के सुरक्षा मानकों पर भी सवालिया निशान लगाए हैं।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात