जाफराबाद मेट्रो स्टेशन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

Delhi: जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर तेज धमाके की आवाज, चारों तरफ मची अफरा-तफरी; मौके पर सुरक्षाबल तैनात

Delhi News: दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब धमाके की आवाज सुनाई दी। इस बीच राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

सजल रघुवंशी

Jafrabad Metro Station: दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर आज शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेट्रो की पावर केबलों से धमाके जैसी तेज आवाजें सुनाई दीं। इस बीच राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चों द्वारा उड़ाई जा रही पतंग का मांझा हाई-वोल्टेज तारों में फंस गया था जिसकी वजह से यह घटना हुई।

अधिकारियों ने बताया कि आज यानी गुरुवार की शाम को यह घटना सामने आई। बुराड़ी की ओर जाने वाली मेट्रो लाइन पर धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। पुलिस के मुताबिक इसकी सूचना शाम 6:05 बजे मिली और सूचना मिलते ही CISF और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।

अधिकारियों ने क्या कहा?

डीसीपी मेट्रो के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे और उसकी डोर मेट्रो की दो पावर केबलों के बीच फंस गई। इसी वजह से हल्का धमाका हुआ और चिंगारी के साथ थोड़ी आग लग गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पतंग की डोर हाई-वोल्टेज तारों में उलझने से धमाके जैसी आवाज आई थी जिसके बाद मामूली आग लगी।

हालात पूरी तरह सामान्य हो गए हैं- अधिकारी

स्थिति पर तुरंत काबू पा लिया गया। साथ ही अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच के बाद यह सुनिश्चित कर लिया गया कि यात्रियों और मेट्रो के ढांचे को कोई खतरा नहीं है और हालात पूरी तरह सामान्य हो गए हैं।

जांच के बाद मेट्रो सेवाएं फिर सामान्य

सीआईएसएफ ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर मौके का निरीक्षण किया और किसी तरह की साजिश या गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं लेकिन सुरक्षा जांच पूरी होते ही संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह मेट्रो परिसर के आसपास पतंग न उड़ाएं क्योंकि इससे सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद