दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सोर्स आईएएनएस  
दिल्ली

मालवीय नगर अग्निकांड में नया मोड़: केशव नेगी की गिरफ्तारी पर धामी हुए सक्रिय, रेखा गुप्ता से की चर्चा

Malviya Nagar Fire Incident: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार हुए। केशव नेगी की गिरफ़्तारी के संबंध में दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से क्या बात की।

वंदना शर्मा

Keshav Negi Arrested: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार हुए उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ़्तारी के संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की। रेखा गुप्ता ने बातचीत के दौरान धामी को अश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वाशन किया है कि जांच पूरी तरह से तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जाएगी।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद दिल्ली सीएम से हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली सरकार एर संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सच को सामने लाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि केशव नेगी की बेटी कुनिष्का नेगी से भी बातचीत की और साथ ही परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध करने का भरोसा दिया है । उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड सरकार देश भर में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

वही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मालवीय नगर की यह घटना बेहद दर्दनाक और पीड़ादायक है। उन्होंने बताया कि इस संवेदनशील मामले में पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है। उनका कहना है कि जांच पूरी तरह सभी संबंधित एजेंसियों को तथ्यों, साक्ष्यों और कानून के अनुरूप गहन एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

दो दिन की रेमंड पर केशव नेगी

आपको बात दें कि केशव नेगी जिस होटल में आग लगी उसमें बतौर कूक का काम करता है। बताया यह भी जा रहा है कि घटना वाले दिन भी केशव किचन में मौजूद था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि अबतक की पूछताछ में पता चला है कि केशव बुधवार की सुबह होटल की कीचेन में था और इस दौरान इ लेक्ट्रिक स्टोव ऑन करने के बाद उसमें आग लग गई और फिर वह फट गया। होटल में आग को तेजी से बढ़ता हुआ देख कर कूक घबरा गया और अफरा तफरी के बीच होटल की मुख्य सप्लाई को बंद कर बाहर आ गया। इस दौरान उसने किसी को भी अलर्ट नहीं किया। पुलिस अब कूक और हॉटेक के मालिक लवकेश बजाज को आमने सामने लाकर पूछताछ कर सकती है।

ऑटोमेटेड डोर लॉक हो गए थे।

पुलिस अब इस बात कि जांच कर रही है कि क्या बिजली सप्लाइ बंद होने के बाद भी होटल के कमरों में लगे ऑटोमेटेड डोर लॉक हो गए थे। जिससे लोगों का बाहर निकालना मुश्किल हो गया था।आपको बात दें कि मालवीय नगर अग्नि कांड में 21 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें से 12 विदेशी थे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा