नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) 
दिल्ली

दिल्ली से पंजाब पुलिस ऑउट गुजरात पुलिस इन...चुनाव आयोग पर भड़के केजरीवाल, दिखाए 'सबूत'

Delhi Election 2025: आगामी दिल्ली चुनाव के लिए गुजरात से राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां बुलाई गई हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस फैसले पर सवाल उठाया।

अर्पित शुक्ला

नवभारत डेस्क: दिल्‍ली चुनाव 2025 को अब सिर्फ 10 दिनों का समय बचा है। सभी पार्टियां वोटिंग से पहले अपनी पूरी जी जान लगाने में लगी हैं। यहां सीधी टक्‍कर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। कांग्रेस भी अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए पूरा दम लगा रही है।

वहीं, आगामी दिल्ली चुनाव के लिए गुजरात से राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की आठ कंपनियां बुलाई गई हैं। अब इसे लेकर भी अब राजनीति तेज हो गई है।

पंजाब पुलिस को हटाने का आरोप

दिल्‍ली में वोटिंग से ठीक पहले राज्य से पंजाब पुलिस को हटाए जाने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इलेक्‍शन ड्यूटी में तैनात होने के लिए तैयार पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी को वापस भेज दिया गया। अब अरविंद केजरीवाल ने इसको मुद्दा बनाया है। उन्होंने दावा किया कि इसके बदले गुजरात पुलिस की टुकड़ी तैनात की गई है।

केजरीवाल ने जताई नाराजगी

अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली चुनाव से ठीक पहले राजधानी में गुजरात राज्‍य रिजर्व पुलिस फोर्स के जवानों को बुलाए जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पंजाब पुलिस फोर्स की टुकड़ी को बाहर भेजकर उसकी जगह पर गुजरात पुलिस को राजधानी में तैनात किया जा रहा है। यह एक गंभीर विषय है। दिल्ली चुनाव की लेटेस्ट खबरों के लिए इसलिंक पर क्लिक करें!

क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस फैसले पर सवाल उठाया। एसआरपीएफ, भचाऊ के कमांडेंट तेजस पटेल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के आदेश के मुताबिक, एसआरपीएफ की कंपनियां 13 जनवरी को दिल्ली पहुंच गईं हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के लिए एसआरपीएफ की तैनाती को लेकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), सशस्त्र इकाई के कार्यालय द्वारा जारी एक परिपत्र सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात पुलिस का ये आदेश पढ़िये। दिल्ली से चुनाव आयोग ने पंजाब पुलिस हटाकर गुजरात पुलिस तैनात कर दी है। ये चल क्या रहा है?

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां

Telangana BRS Protest: KTR-हरीश राव समेत BRS नेताओं पर FIR दर्ज, महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप

PNB नकली नोट कांड: 17.29 करोड़ मामले में NIA की जांच तेज, मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क खंगाल रही एजेंसी