कमला पसंद पान मसाला मालिक की बहू ने किया सुसाइड; फोटो- सोशल मीडिया 
दिल्ली

कमला पसंद पान मसाला मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट लिखा और लगा ली फांसी

Delhi के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद और राजश्री पान मसाला ग्रुप के मालिक कमल किशोर की 40 वर्षीय बहू दीप्ति चौरसिया ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रतीक पाण्डेय

Delhi News: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में कमला पसंद पान मसाला ग्रुप के मालिक कमल किशोर के परिवार में दुखद घटना हुई है। उनकी बहू दीप्ति चौरसिया (40) का शव चुन्नी के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में जब परिवार के सदस्यों ने सूचना दी, तब पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, शुरुआती जांच के अनुसार, दीप्ति ने इस नोट में किसी भी व्यक्ति पर कोई प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया है।

सुसाइड नोट में क्या है?

नोट में मुख्य रूप से मानसिक और भावनात्मक स्थिति से जुड़ी बातें लिखी हुई थीं, लेकिन इसमें किसी तरह की प्रताड़ना, विवाद या विशेष कारणों का जिक्र नहीं था। मृतका दीप्ति चौरसिया का स्वभाव काफी शांत बताया जा रहा है, इसलिए उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। दीप्ति चौरसिया की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे अर्पित चौरसिया से हुई थी। दंपति का एक 14 वर्षीय बेटा भी है। परिवार दिल्ली में लंबे समय से रह रहा है। दीप्ति का मायका बिहार से जुड़ा है, जहां उनके पिता एक समय राजनीति में काफी एक्टिव थे।

यह भी पढ़ें:

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल घरेलू विवाद जैसी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। फिर भी, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अब दीप्ति और उनके पति अर्पित के संबंधों, हाल के दिनों की गतिविधियों, फोन रिकॉर्ड्स और निजी बातचीत से जुड़े डिजिटल डेटा की भी पड़ताल करेगी। इसके अलावा, परिवार के दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की परिस्थितियों पर और स्पष्टता आएगी। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीप्ति पिछले कुछ समय से किसी मानसिक तनाव से गुजर रही थीं या नहीं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज