दिल्ली में CNG की कीमतों में बढ़ोतरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
दिल्ली

दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, ₹3.89 प्रति किलो बढ़े दाम, जानिए अब दिल्लीवालों की जेब पर कितना पड़ेगा असर

CNG Price Hike:दिल्ली-NCR में आईजीएल ने सीएनजी के दामों में ₹3.89 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी महंगी होने के कारण 2026 में यह पांचवीं बार कीमतें बढ़ी हैं।

अक्षय साहू

CNG Price Hike in Delhi: दिल्लीवालों के लिए शनिवार के दिन शुरुआत एक बुरी खबर के साथ हुई। आज से दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले लोगों को CNG इस्तेमाल करने के लिए अब पहले से थोड़ा ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमतों में ₹3.89 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें शनिवार, 29 अगस्त 2026 को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG की कीमत बढ़कर ₹83.09 प्रति किलोग्राम हो गई है।

IGL ने बताया कि, CNG बनाने के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड LNG से आता है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसका सीधा असर गैस खरीदने की लागत पर पड़ा है। इसी बढ़ी हुई लागत की कुछ भरपाई करने के लिए कंपनी ने CNG के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।

2026 में पांचवीं बार बढ़ी CNG की कीमत

इस साल CNG की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। मई के बाद पहली बार CNG के दाम बढ़ाए गए हैं। मई में पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण ऊर्जा की वैश्विक कीमतों में तेजी आई थी। उस समय IGL ने केवल 10 दिनों के अंदर चार चरणों में CNG की कीमत कुल ₹6 प्रति किलोग्राम बढ़ाई थी।

CNG की नई कीमतों का असर दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कई शहरों में भी देखने को मिलेगा। नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत अब ₹95.59 प्रति किलोग्राम हो गई है। मेरठ में यह ₹95.47 प्रति किलोग्राम और गुरुग्राम में ₹92.01 प्रति किलोग्राम है। अलग-अलग राज्यों में VAT की दर अलग होने के कारण CNG की कीमतों में अंतर रहता है।

ऑटो-टैक्सी और माल ढुलाई पर असर

CNG के महंगे होने का सबसे ज्यादा असर ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और माल ढोने वाले वाहनों पर पड़ सकता है। दिल्ली-NCR में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन CNG से चलते हैं। ईंधन की लागत बढ़ने से वाहन चालकों का खर्च बढ़ेगा। इसका असर आगे चलकर यात्रियों के किराए और सामान की ढुलाई की लागत पर भी पड़ सकता है।

दुनिया भर में LNG की कीमतों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। एशिया का JKM LNG बेंचमार्क फरवरी में करीब $11 प्रति MMBTU था, जो अगस्त में बढ़कर $23.4 हो गया। यूरोप का TTF गैस बेंचमार्क भी इसी दौरान करीब $11.3 से बढ़कर $23.3 प्रति MMBTU पहुंच गया। सर्दियों से पहले यूरोप में LNG का स्टॉक बढ़ाने से भी कीमतों पर दबाव है।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव