प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ देते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: एक्स@mieknathshinde) 
दिल्ली

एकनाथ शिंदे ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, 1 घंटे तक चली मीटिंग, जानें क्या हुई बात

Eknath Shinde PM Modi Meeting: दिल्ली में पीएम मोदी और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अहम बैठक हुई। इसमें श्रीकांत शिंदे से शिवसेना के सभी सांसद भी मौजूद थे।

आकाश मसने

Eknath Shinde Meets PM Narendra Modi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को देश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई यह शिष्टाचार भेंट करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली। इस बैठक के दौरान न केवल महाराष्ट्र के विकास कार्यों पर चर्चा हुई, बल्कि वैश्विक भू-राजनीतिक संकट पर भी शिवसेना ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वैश्विक संकट पर केंद्र को 'कवच' का भरोसा

बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर आश्वस्त किया है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, "ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में शिवसेना पूरी मजबूती के साथ केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों के साथ खड़ी है। राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है।"

सांसदों के साथ रणनीति और बजट सत्र पर मंथन

प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले, एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में शिवसेना के सभी नवनिर्वाचित और वरिष्ठ सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के आवास पर हुई इस बैठक में बजट सत्र की रणनीति तैयार की गई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, मिलिंद देवड़ा, रवींद्र वायकर, श्रीरंग अप्पा बार्ने, नरेश म्हस्के और धैर्यशील माने जैसे दिग्गज शामिल थे। शिंदे ने सांसदों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संसद के भीतर जनता से जुड़े मुद्दों को आक्रामक ढंग से उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव का मजबूती से जवाब दिया जाए।

आपूर्ति श्रृंखला और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा

शिवसेना की आंतरिक बैठक में वैश्विक युद्ध जैसी स्थिति से उत्पन्न होने वाली आर्थिक चुनौतियों और 'सप्लाई-चेन' में आने वाली बाधाओं पर भी गहन मंथन हुआ। शिंदे ने कहा कि एनडीए के एक प्रमुख घटक दल के रूप में शिवसेना एक सक्रिय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएगी ताकि महाराष्ट्र और राष्ट्र के आर्थिक हितों की रक्षा की जा सके।

महाराष्ट्र के लंबित मुद्दों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी के साथ बैठक में शिंदे ने महाराष्ट्र की कई लंबित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और केंद्र से मिलने वाली सहायता पर भी चर्चा की। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आगामी महीनों में महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने वाली हैं, और शिंदे अपनी पार्टी को विकास और राष्ट्रवाद के चेहरे के रूप में पेश कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद