दिल्ली यूनिवर्सिटी में बवाल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली यूनिवर्सिटी में बवाल! DUSU चुनाव से पहले भिड़े ABVP और NSUI छात्र, अजय राय बोले- डरे हुए हैं

DUSU Elections: दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव से पहले किरोड़ीमल कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के छात्रों के बीच बड़ी झड़प हो गई।

अभिषेक सिंह

Delhi University Ruckus: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव से पहले छात्रों के बीच बवाल मच गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) के छात्रों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि ABVP के छात्रों ने पूर्वांचल के छात्रों की पिटाई की है।

NSUI का दावा है कि ABVP ने पूर्वांचल के छात्रों पर हमला किया। NSUI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया कि ABVP के लोग पूर्वांचल से इतनी नफरत करते हैं कि उन्होंने पूर्वांचल के पसंदीदा नेता अजय राय के कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम को बिगाड़ने की कोशिश की। ABVP ने NSUI के पूर्वांचल के साथियों की पिटाई की।

सामने आया बवाल का VIDEO

दिल्ली यूनिवर्सिटी में हुए इस मारपीट और बवाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें छात्रों का झुंड बेकाबू दिखाई दे रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस उन्हें कंट्रोल करने में जुटी हुई है। फिलहाल मौके पर हालात कंट्रोल में बताए जा रहे हैं।

माहौल बिगाड़ने की कोशिश: राय

दरअसल, मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस पहुंचे। वहां उन्होंने छात्रों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह चुनाव छात्रों के भविष्य का है। साथ ही, ABVP और NSUI के बीच झड़प को लेकर उन्होंने कहा कि NSUI को लोगों का समर्थन मिलता देख ABVP घबरा रही है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ABVP ने पूर्वांचल के छात्रों के साथ मारपीट की और उनके समर्थक के कपड़े भी फाड़ दिए। इससे पहले, कांग्रेस नेता अजय राय ने एक वीडियो में कहा था कि उनके दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने से पहले ही ABVP ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।

18 सितंबर को होंगे DUSU चुनाव

आपको बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 18 सितंबर को होने वाले हैं। इस चुनाव को जीतने के लिए ABVP और NSUI पूरी ताकत लगा रहे हैं। इस साल ABVP ने आर्यन मान को अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए जोसलिन नंदिता चौधरी को मैदान में उतारा है। बहरहाल, देखना यह है कि DUSU चुनाव में कौन जीतता है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब