डूसू चुनाव परिणाम 2026  सोर्स- सोशल मीडिया
दिल्ली

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026: DU छात्रसंघ चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। ABVP और NSUI के बीच कांटे की टक्कर में अध्यक्ष समेत चारों पदों के नतीजों के हर LIVE अपडेट यहां पढ़ें।

करुणा नंद शाहवाल

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार आज खत्म होगा। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम से बाहर आने लगी है। इस बार 40.46% मतदान दर्ज हुआ था और मुख्य मुकाबला ABVP व NSUI के बीच माना जा रहा है।

देश की छात्र राजनीति की सबसे चर्चित लड़ाइयों में शामिल DUSU चुनाव के हर बड़े अपडेट, रुझान और रिजल्ट इस लाइव ब्लॉग में सबसे पहले पढ़ें...

DUSU Election Result Live: काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुनाव नतीजों से पहले DUSU काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच DUSU चुनाव की मतगणना शुरू

दिल्ली यूनिवर्सिटी में कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: स्टूडेंट्स ABVP पर पूरा भरोसा करते हैं- यश डबास

DUSU चुनाव 2026 की वोट काउंटिंग पर, ABVP के प्रेसिडेंट कैंडिडेट यश डबास ने कहा, स्टूडेंट्स ABVP पर पूरा भरोसा करते हैं क्योंकि ऑर्गनाइज़ेशन ने पूरे साल बहुत मेहनत की है, चाहे वह पिंक बूथ बनवाना हो, वामिका वैन का इंतज़ाम करना हो, स्टूडेंट सेफ्टी पक्का करने के लिए एक हजार से ज़्यादा CCTV कैमरे लगवाना हो, या स्पोर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए DU ओलंपिक्स जैसा बड़ा इवेंट ऑर्गनाइज़ करना हो।

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में NSUI की शानदार जीत

डिब्रूगढ़ यूनिवर्सिटी में NSUI की शानदार जीत ने छात्र शक्ति के विश्वास को एक बार फिर मजबूत किया है।

अध्यक्ष - Dewanga Barthakur

Indoor Games - Tonoya Kowar

Football Secretary - Pranjal Deuri

DUSU Election Result 2026 LIVE Updates: ABVP आज 4-0 से जीत हासिल करेगी- इशू मौर्य

ABVP के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार इशू मौर्य ने कहा, हमें दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों पर भरोसा है। हमें पूरा भरोसा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज 4-0 से जीत हासिल करेगी। छात्रों को विद्यार्थी परिषद के हर उम्मीदवार पर भरोसा है इसीलिए हमें पूरा भरोसा है कि इस बार विद्यार्थी परिषद की पूर्ण बहुमत से जीत होगी।

DUSU Election ABVP vs NSUI Result LIVE 2026: DUSU चुनाव में कई कॉलेजों में ABVP का दबदबा

DUSU मतगणना से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें ABVP ने कई परिसरों में बढ़त दर्ज की है।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और दोनों काउंसलर सीटों पर जीत हासिल की। अदिति महाविद्यालय में संगठन ने सभी पद अपने नाम किए, जबकि अरविंदो कॉलेज (मॉर्निंग) और शिवाजी कॉलेज में 6-0 से क्लीन स्वीप किया। इसके अलावा भारती कॉलेज में भी ABVP ने सभी आठ पदों पर जीत दर्ज की।

DUSU President Result 2026 LIVE Updates: भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में NSUI की नारी शक्ति का परचम लहराया

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में NSUI की ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

विजेता प्रत्याशी

राखी साहू (Rakhi Sahu) — महारानी/महासचिव (General Secretary)

शालिनी (Shalini) — सह-सचिव (Joint Secretary)

सुरभि (Surbhi) — केंद्रीय परिषद सदस्य (Central Councillor - CC)

DUSU President Result 2026 LIVE: शुरुआती रुझानों में अध्यक्ष पद पर NSUI के विजय शंकर मीणा 105 वोटों से आगे

DUSU President Result 2026 LIVE Updates: पहले राउंड कि गिनती पूरी, ABVP प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पर आगे

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है। गिनती का पहला राउंड पूरा हो गया है, जिसमें ABVP दो अहम पोस्ट प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पर आगे चल रही है। वाइस-प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए इंडिपेंडेंट कैंडिडेट आगे हैं।

DUSU President Result 2026 LIVE Updates: पहले राउंड की गिनती के बाद विजय शंकर मीणा – 1191, यश डबास – 1305

DUSU चुनाव के लिए पहले राउंड की गिनती के बाद, ABVP प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पोस्ट पर आगे चल रही है, जबकि वाइस प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट आगे चल रहे हैं।

प्रेसिडेंट: विजय शंकर मीणा (NSUI) – 1191, यश डबास (ABVP) – 1305

वाइस प्रेसिडेंट: दीपांशु शौकीन (इंडिपेंडेंट) – 1391, वीर चतरथ (NSUI) – 242, ईशु मौर्य (ABVP) – 865

सेक्रेटरी: रिया छावड़ी (ABVP) – 909, नम्रता चौधरी (NSUI) – 450

जॉइंट सेक्रेटरी: लक्ष्य राज सिंह (ABVP) – 938, गोपाल चौधरी (NSUI) – 698, विशेष यादव (इंडिपेंडेंट) – 996

DUSU President Result 2026 LIVE Updates: विद्यार्थी परिषद 4-0 से जीतेगी, Gen Z ABVP के साथ है- आर्यन मान

DUSU चुनावों पर DUSU पूर्व प्रेसिडेंट आर्यन मान ने कहा, मैं ज़मीनी हालात से जुड़ा हुआ हूँ। पहले राउंड में विद्यार्थी परिषद के चारों कैंडिडेट आगे चल रहे हैं, और मुझे पूरा भरोसा है कि विद्यार्थी परिषद 4-0 से जीत हासिल करेगी। मैं अभी यह भी बताना चाहता हूँ कि NSUI या विनोद जाखड़ हम पर इल्ज़ाम लगाएँगे जैसे ही रिज़ल्ट आएंगे, वे कहेंगे कि हमने वोट चुराए हैं और तरह-तरह के दावे करेंगे। हालाँकि, पिछले साल की तरह, विद्यार्थी परिषद ने इस साल भी स्टूडेंट्स का दिल जीत लिया है। हमने पूरे साल कड़ी मेहनत की है मैंने अपने पूरे समय में मेहनत की है। और यह तब साफ़ दिखेगा जब विद्यार्थी परिषद 4-0 से जीत हासिल करेगी। उन्होंने पिछले साल भी ऐसे ही दावे किए थे फिर भी, मैं 16,000 से ज़्यादा वोटों के मार्जिन से जीता था, और इस साल, विद्यार्थी परिषद 4-0 से जीतेगी। आज के लिए मेरा साफ़ बयान यह है। Gen Z ABVP के साथ है, क्योंकि राष्ट्रवाद की भावना उनके मन में गूंजती है।

DUSU President Result 2026 LIVE Updates: दूसरे राउंड की काउंटिंग में प्रेसिडेंट पद पर NSUI आगे ​​

DUSU चुनाव में दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद, प्रेसिडेंट पद के लिए NSUI आगे ​​चल रही है।

प्रेसिडेंट: विजय शंकर मीणा (NSUI) – 2712, यश डबास (ABVP) – 2448

वाइस प्रेसिडेंट: दीपांशु शौकीन (इंडिपेंडेंट) – 3256, ईशु मौर्य (ABVP) – 1884, वीर चतरथ (NSUI) – 449

सेक्रेटरी: रिया छावड़ी (ABVP) – 2146, नम्रता चौधरी (NSUI) – 1765

जॉइंट सेक्रेटरी: लक्ष्य राज सिंह (ABVP) – 1770, विशेष यादव (इंडिपेंडेंट) – 2045, गोपाल चौधरी (NSUI) – 1400

DUSU Election Results 2026 LIVE Updates: संयुक्त सचिव पद पर कांटे की टक्कर, NSUI सिर्फ 5 वोट से आगे

संयुक्त सचिव पद की मतगणना के तीसरे राउंड में मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। NSUI के गोपाल चौधरी 558 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि निर्दलीय विशेष यादव 553 वोट हासिल कर महज 5 वोट से पीछे चल रहे हैं।

वहीं, ABVP के लक्ष्य राज सिंह 429 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस पद के लिए अब तक 245 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुना है। संयुक्त सचिव पद पर बेहद कम अंतर ने मतगणना को और रोमांचक बना दिया है।

DUSU Vote Counting 2026 LIVE Updates: तीसरे राउंड के काउंटिंग में NSUI आगे 

DUSU President Result 2026 LIVE Updates: पांचवें राउंड की गिनती के बाद, ABVP प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पोस्ट पर आगे

पांचवें राउंड की गिनती के बाद, ABVP प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पोस्ट पर आगे चल रही है, जबकि वाइस प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी पोस्ट पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट आगे चल रहे हैं।

प्रेसिडेंट: यश डबास (ABVP) – 5,790, विजय मीणा (NSUI) – 5,737

वाइस प्रेसिडेंट: ईशु मौर्य (ABVP) – 3,965, वीर चतरथ (NSUI) – 1,117, दीपांशु शौकीन (इंडिपेंडेंट) – 7,655

सेक्रेटरी: रिया छावड़ी (ABVP) – 5,216, नम्रता चौधरी (NSUI) – 3,767

जॉइंट सेक्रेटरी: लक्ष्य राज सिंह (ABVP) – 3,857, गोपाल चौधरी (NSUI) – 3,421, विशेष यादव (इंडिपेंडेंट) – 4,270

DUSU Election NSUI Results 2026 LIVE Updates: श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में NSUI से पलक कुमारी बनीं नई सह-सचिव

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (SPM) कॉलेज छात्र संघ चुनाव 2026-27 में पलक कुमारी (Palak Kumari) को Joint Secretary (सह-सचिव) पद पर शानदार जीत हासिल किया।

DUSU President Result LIVE Updates: 7 वें राउंड में ABVP और NSUI में काटें की टक्कर

DUSU Vote Counting 2026 LIVE Updates: 7 वें राउंड के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए दीपांशु शौकीन 11,347 आगे

अध्यक्ष

यश डबास (ABVP) — 8,825 — आगे

विजय शंकर मीणा (NSUI) — 8,216

मार्जिन: 609 वोट

उपाध्यक्ष

दीपांशु शौकीन (निर्दलीय) — 11,347 — आगे

इशु मौर्य (ABVP) — 5,739

वीर चतरथ (NSUI) — 1,620

DUSU President Result LIVE Updates: 9वें राउंड में ABVP से अध्यक्ष पद के लिए यश डबास 2 वोट से आगे

DUSU President Result LIVE Updates: DUSU चुनाव के 9वें राउंड की काउंटिंग में यश डबास 1060, विजय शंकर मीणा 1398 से आगे

DUSU चुनाव के 9वें राउंड की काउंटिंग में यश डबास 1060, विजय शंकर मीणा 1398 से आगे

ABVP उम्मीदवार

PRESIDENT : यश डबास 1060

VICE PRESIDENT: ईशू मौर्या 981

Secretary : रिया छाबड़ी 940

Jt Secretary: लक्ष्य राज 876

NSUI उम्मीदवार

PRESIDENT : विजय शंकर मीणा 1398

VICE PRESIDENT: वीर चतरथ 279

Secretary : नम्रता चौधरी 787

Jt Secretary: गोपाल चौधरी 798

DUSU Vote Counting 2026 LIVE Updates: अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP आगे

DUSU President Result LIVE Updates: 10वें राउंड में NSUI के विजय शंकर मीणा 422 आगे

DUSU Election NSUI Results 2026 LIVE Updates: 10वें राउंड में NSUI के विजय शंकर मीणा 11884, ABVP के यश डबास 11462

DUSU Vote Counting 2026 LIVE Updates: 11 वां राउंड खत्म, NSUI चल रही आगे

DUSU President Result LIVE Updates: 12वें राउंड में NSUI के विजय शंकर मीणा 354 वोटों से आगे

DUSU Election NSUI Results 2026 LIVE Updates: 12वें राउंड में NSUI अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर आगे

DUSU चुनाव: मतगणना के बारहवें दौर के बाद, NSUI अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पदों पर आगे चल रही है, ABVP सचिव पद पर आगे है, और निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन उपाध्यक्ष पद पर आगे हैं। अध्यक्ष: यश डबास (ABVP) – 14,106, विजय शंकर मीना (NSUI) – 14,530, उपाध्यक्ष: इशू मौर्य (ABVP) – 9,653, वीर चतरथ (NSUI) – 4,515, दीपांशु शोकीन (निर्दलीय) – 18,943, सचिव: रिया छावड़ी (ABVP) – 12,046, नम्रता चौधरी (NSUI) – 9,355, संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP) – 9,130, गोपाल चौधरी (NSUI) – 9,867, विशेष यादव (निर्दलीय) – 9,526

DUSU Election Results 2026 LIVE Updates: DUSU 2026 के नए वाइस प्रेसिडेंट दीपांशु शौकीन 10 हजार से ज्यादा वोट से जीते

DUSU Election Results 2026 LIVE Updates: 13वें राउंड में NSUI आगे

DUSU Election Result 2026 LIVE: 14वें राउंड में विजय शंकर मीणा और यश डबास के सिर्फ एक वोट से आगे

14वें राउंड की गिनती के बाद प्रेसिडेंट पद के लिए NSUI के विजय शंकर मीणा 16,107 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि ABVP के यश डबास 16,106 वोटों के साथ सिर्फ एक वोट से पीछे हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: बड़ा उलटफेर यश डबास विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

15वें राउंड की गिनती के बाद ABVP के यश डबास ने 17315 वोटों के साथ NSUI के विजय शंकर मीणा 294 वोट आगे निकले।

DUSU Election Result 2026 LIVE: 17वें राउंड में यश डबास विजय शंकर मीणा से 500 वोट आगे

17वें राउंड की गिनती के बाद ABVP के यश डबास ने 20,151 वोटों के साथ NSUI के विजय शंकर मीणा 500 वोट आगे निकले।

DUSU Election Result 2026 LIVE: 18वें राउंड के बाद यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 555 वोट आगे निकले

18वें राउंड के बाद यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 555 वोट आगे निकले।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास DU के प्रेसिडेंट बने।

DUSU Election Result 2026 LIVE: छात्रों ने झूठ की गूंज का पर्दाफाश कर दिया है: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

DUSU चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, दिल्ली यूनिवर्सिटी में पूरे देश के छात्र पढ़ते हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन को पूरे देश के छात्रों की आवाज माना जाता है। मैं ABVP के सभी उम्मीदवार जो जीते हैं, उन्हें शानदार जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं और सभी छात्रों का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने झूठ की गूंज का पर्दाफाश कर दिया है। इस पर्दाफाश के बाद अब कांग्रेस कुछ कहने के लिए नहीं बची है क्योंकि कांग्रेस तो जीरो हो गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी जैसे इतने बड़े यूनिवर्सिटी के चुनाव में एक सीट कांग्रेस को मिली नहीं है। इसका मतलब साफ हो गया न कि देश के युवा और खासतौर पर यूनिवर्सिटी में जो पढ़ते हैं, उन्होंने अपना मत दिया है और अपने विचार को साफ कर दिया है इसलिए झूठ की गूंज नहीं चलेगी; सिर्फ सच्चाई की गूंज ही चलेगी।

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला

2014 से पहले सिर्फ 5 शहरों में थी मेट्रो, पुणे पिंक लाइन के उद्घाटन समारोह से PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला