दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 सोर्स-सोशल मीडिया
दिल्ली

DUSU Election 2026: NSUI की बगावत से बदला चुनावी गणित, क्या ABVP को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा? पढ़े पूरी खबर

Delhi University Election: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 में NSUI के तीन बागी उम्मीदवारों ने चुनावी गणित बदल दिया है। जानिए क्यों राजनीतिक जानकार ABVP को बढ़त मिलने की संभावना जता रहे हैं।

करुणा नंद शाहवाल

ABVP VS NSUI Student Politics: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में इस बार मुकाबला सिर्फ ABVP और NSUI के बीच नहीं, बल्कि विपक्षी खेमे की अंदरूनी कलह भी बड़ा मुद्दा बन गई है। जेन जी आंदोलन और सत्य निकेतन हादसे के बाद सत्ता विरोधी माहौल की चर्चा थी, लेकिन चुनावी समीकरण अब अलग दिशा में जाते दिख रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि NSUI के तीन बागी उम्मीदवार मैदान में उतरने से संगठन का पारंपरिक वोट बैंक बंट सकता है, जिसका सीधा लाभ ABVP को मिल सकता है। वहीं NSUI सामाजिक प्रतिनिधित्व के दांव के साथ आदिवासी छात्र नेता विजय शंकर मीणा को अध्यक्ष पद पर उतारकर नया संदेश देने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) 2026 चुनाव के उम्मीदवारों की सुची-

पदउम्मीदवारकॉलेज/विभागसंबद्धता/अन्य
अध्यक्ष पद (President)एजाज मंसूरीकैंपस लॉ सेंटर
अध्यक्ष पद (President)अनन्या रतूड़ीपीजीडीएवी कॉलेजमहिला; AISA और SFI अलायंस
अध्यक्ष पद (President)अश्मित कुमारपीजीडीएवी कॉलेज
अध्यक्ष पद (President)समर्थ बेनीवालडिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज
अध्यक्ष पद (President)समीर कुमाररामजस कॉलेज
अध्यक्ष पद (President)यश डबासडिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीजABVP
अध्यक्ष पद (President)विजय शंकर मीणाडिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीजNSUI
उपाध्यक्ष पद (Vice-President)इशू मौर्यकैंपस लॉ सेंटरABVP
उपाध्यक्ष पद (Vice-President)अरण्या सिंह राठौड़एसपीएम कॉलेज
उपाध्यक्ष पद (Vice-President)दीपांशु शोकीनडिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज
उपाध्यक्ष पद (Vice-President)अक्षित शिखरमोतीलाल नेहरू कॉलेजAISA और SFI अलायंस
उपाध्यक्ष पद (Vice-President)वीर चतरथडिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीजNSUI
सचिव पद (Secretary)पंकज कुमारकैंपस लॉ सेंटर
सचिव पद (Secretary)रिया छाबड़ीश्री अरबिंदो कॉलेजमहिला; ABVP
सचिव पद (Secretary)नम्रता चौधरीडिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीजमहिला; NSUI
सचिव पद (Secretary)स्टेंजिन डेस्क्योंगहिंदू कॉलेजमहिला; AISA और SFI अलायंस
संयुक्त सचिव पद (Joint-Secretary)गोपाल चौधरीडिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीजNSUI
संयुक्त सचिव पद (Joint-Secretary)लक्ष्यराज सिंहकैंपस लॉ सेंटरABVP
संयुक्त सचिव पद (Joint-Secretary)बी पारिजातहंसराज कॉलेजAISA और SFI अलायंस
संयुक्त सचिव पद (Joint-Secretary)विशेष यादवडिपार्टमेंट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज

NSUI के बागी उम्मीदवारों से बदले चुनावी समीकरण

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 में NSUI के बागी उम्मीदवारों की एंट्री ने मुकाबले को नया मोड़ दे दिया है। चार प्रमुख पदों में से तीन पर बागी चेहरे मैदान में हैं- समर्थ बेनीवाल (अध्यक्ष), हिमांशु शौकीन (उपाध्यक्ष) और विशेष यादव (सह सचिव)।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन उम्मीदवारों की मौजूदगी से NSUI के पारंपरिक वोट बैंक में विभाजन हो सकता है। ऐसे में मौजूदा चुनावी समीकरणों में ABVP को संभावित बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।

आदिवासी चेहरे पर NSUI का बड़ा दांव

DUSU चुनाव 2026 में NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए इस बार आदिवासी समाज से आने वाले छात्र नेता विजय शंकर मीणा को उम्मीदवार बनाया है। संगठन इसे सामाजिक प्रतिनिधित्व और नए नेतृत्व को आगे लाने की रणनीति के रूप में पेश कर रहा है।

वहीं, उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर चतरथ भी चर्चा में हैं। उनके पिता मनीष चतरथ कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, जिससे उनकी उम्मीदवारी को भी राजनीतिक महत्व माना जा रहा है।

सचिव पद पर महिला उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर

DUSU चुनाव 2026 में सचिव पद सबसे रोचक मुकाबलों में से एक माना जा रहा है। इस सीट पर ABVP और NSUI दोनों ने महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिससे मुकाबला सीधा और नजदीकी होने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, चुनाव प्रचार तेज होने के साथ सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या NSUI की अंदरूनी बगावत ABVP को बढ़त दिलाएगी, या फिर NSUI अपना पारंपरिक वोट बैंक एकजुट रखने में सफल रहेगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

रेल सेवा पर BRICS बैठक का असर, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में बदलाव; रेलवे ने लगाया हेल्प डेस्क

18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार