UK के AI और ऑनलाइन सेफ्टी मिनिस्टर कनिष्क नारायण के साथ CM देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra) 
दिल्ली

AI Impact Summit 2026: CM फडणवीस ने Google DeepMind और Meta प्रमुखों से की खास चर्चा

Devendra Fadnavis In AI Impact Summit: दिल्ली में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने Google DeepMind के सीईओ और ग्लोबल AI लीडर्स के साथ मुलाकात की।

आकाश मसने

Devendra Fadnavis Meet Google DeepMind And Meta Chiefs: राजधानी दिल्ली में आयोजित 'AI इम्पैक्ट समिट 2026' वैश्विक तकनीक और कूटनीति का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित इस शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम में दुनिया भर के नीति निर्माता, वैज्ञानिक और कॉर्पोरेट दिग्गज शिरकत कर रहे हैं। इस आयोजन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए भारत के AI भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ताएं कीं।

सीएम फडणवीस ने वैश्विक दिग्गजों से  किया संवाद

समिट के दौरान सीएम फडणवीस ने Google DeepMind के सह-संस्थापक और सीईओ डेमिस हसबिस और Scale AI के संस्थापक व मेटा (Meta) के मुख्य AI अधिकारी एलेक्जेंडर वैंग से मुलाकात की। इन मुलाकातों में महाराष्ट्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और तकनीकी निवेश को आकर्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

ब्रिटेन के AI मंत्री और स्वीडन की उप-प्रधानमंत्री से मुलाकात

तकनीकी चर्चा के साथ-साथ कूटनीतिक संबंधों पर भी जोर दिया गया। सीएम फडणवीस ने ब्रिटेन के AI और ऑनलाइन सुरक्षा मंत्री कनिष्क नारायण के साथ डिजिटल सुरक्षा और एथिकल AI के रोडमैप पर चर्चा की। इसके अलावा, स्वीडन की उप-प्रधानमंत्री एब्बा बुश और भारत में स्वीडन के राजदूत जान थेस्लेफ़ के साथ भी AI के माध्यम से शासन और विकास को बेहतर बनाने पर लंबी बातचीत हुई।

ये नेता भी रहे उपस्थित

AI इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जैसे प्रमुख भारतीय नेता भी उपस्थित रहे। यह समिट न केवल तकनीकी नवाचारों के प्रदर्शन का मंच बना, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक सोच के मिलन का भी गवाह बना।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्तर की मुलाकातों से भारत में विशेषकर महाराष्ट्र जैसे राज्यों में डेटा सेंटर्स और AI रिसर्च लैब के निर्माण को गति मिलेगी। फडणवीस का इन दिग्गजों से मिलना यह संकेत देता है कि भारत अब केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि वैश्विक AI एजेंडा को आकार देने वाला प्रमुख खिलाड़ी बन रहा है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह