Delhi Traffic Police Social Media
दिल्ली

राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में काटे 13 हजार से ज्यादा चालान

Major action by traffic police: दिल्ली में यातायात नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 13,000 से अधिक चालान काटे गए हैं।

आशीष शुक्ला

Major Action by Traffic Police: देश की राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस सख्त हो गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर एक्शन तेज कर दिया है। बीते सप्ताह सेंट्रल और नॉर्दन रेंज में चलाए गए विशेष अभियान में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 13 हजार से ज्यादा चालान काटे गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की सेंट्रल रेंज ने 14 से 20 सितंबर तक एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया था। इस अवधि के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 5,644 चालान काटे गए थे। इसके अलावा सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा करने और यातायात व्यवस्था को बाधित करने को लेकर 1,048 वाहनों पर क्लैंप भी लगाए गए थे।

आवाजाही को सुचारू बनाना मकसद

अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर अवैध रूप से होने वाली पार्किंग, ट्रैफिक जाम से राहत और वाहनों की आवाजाही को सुचारू बनाना था। इस अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन इलाकों और सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जहां से बार-बार गलत पार्किंग की शिकायत मिलती थी।

वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नॉर्दन रेंज ने शुक्रवार और शनिवार को वाहनों को लेकर सघन जांच अभियान चलाया। दो दिनों के इस अभियान में यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 7,534 मामलों में कार्रवाई की गई।

किन मामलों में की गई कार्रवाई?

बिना हेलमेट वाहन चलाने के 913 मामले सामने आए। रॉग साइड ड्राइविंग के 391 मामलों में चलान किए गए। नो-एंट्री के 329 मामले सामने आए। खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के 166 और शराब पीकर गाड़ी चलाने के 89 मामलों में कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना था।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप