दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट Social Media
दिल्ली

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

Delhi CNG Pump Blast: टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक सीएनजी पंप पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक में जोरदार विस्फोट हुआ है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।

अर्पित शुक्ला

Delhi CNG Pump Blast Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक सीएनजी पंप पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक में जोरदार विस्फोट होने की सूचना मिली है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में बताया कि विस्फोट की घटना में एक व्यक्ति ने जान गंवाई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि बाद में 3 लोगों के मौत की खबर आई है।

ट्रक सीएनजी भरवाने के लिए आया था

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस व राहत दल पहुंच गए। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, दोपहर 3.37 बजे फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा था। इसी दौरान विस्फोट हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

हालांकि, हादसे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ब्लास्ट की वजह की जांच की जा रही है। दिल्ली फायर सर्विस की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विस्फोट आखिर कैसे हुआ। तकनीकी खराबी, गैस रिसाव या किसी अन्य कारणों की जांच भी जारी है।

गनीमत रही कि विस्फोट के बाद स्थिति भयावह नहीं हुई क्योंकि ये बलास्ट सीएनजी पंप पर हुआ। समय रहते अगर जरूरी उपाय नहीं किए गए होते तो स्थिति भयावह हो सकती थी। हालांकि, ब्लास्ट की घटना में एक शख्स की मौत की खबर है।

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि मृतक और घायल दोनों ट्रक के आसपास ही खड़े थे, जहां ब्लास्ट हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए। मतृक संभवतः सीएनजी पंप का कर्मचारी है। दिल्ली फायर सर्विस की तरफ से इस मामले को लेकर विस्तृत बयान अभी नहीं जारी किया गया है। -एजेंसी इनपुट के साथ

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक