सांकेतिक तस्वीर 
दिल्ली

दिल्ली साकेत कोर्ट के लॉकअप में बवाल...एक कैदी की मौत से मचा हड़कंप, दो गुटों में हुई थी मारपीट

दिल्ली के साकेत कोर्ट में कैदियों के दो गुटों में मारपीट के दौरान एक कैदी की मौत हो गई। अमन नामक कैदी की अस्पताल में मौत हुई।

अर्पित शुक्ला

नई दिल्ली: दिल्ली के साकेत कोर्ट में मर्डर से सनसनी मच गई। लॉकअप के अंदर कैदियों के 2 गुटों में हुई मारपीट में ये मामला सामने आया। दो कैदियों की झड़प में एक कैदी की जान चली गई। जेल नम्बर 5 से सुबह पेशी के लिए कैदियों को कोर्ट के लॉकअप में लाया गया था। इसी दौरान दो कैदियों में झड़प हो गई। जिसमे अमन नाम का कैदी घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि साकेत कोर्ट के लॉकअप नंबर 5 में यह घटना हुई। आरोपी और अब पीड़ित कि पहचान गोविंदपुरी के रहने वाले 24 वर्षीय अमन के तौर पर हुई है।

गोविंदपुरी थाने में ही दर्ज एफआईआर संख्या 250/2017 के तहत अमन को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने के लिए लॉकअप में लाया गया था। आईपीसी की धारा 307/34 में अमन पर आरोप तय किए गए थे। जानकारी के अनुसार, घटना के समय मृतक अमन सहित कई यूटीपी उक्त खारजा के अंदर मौजूद थे।

पीड़ित पर हमला करने वाले दो आरोपी के डिटेल्स:

  •  जितेन्द्र उर्फ जित्ते, पिता का नाम – जगदीश,
  • जयदेव उर्फ बच्चा, पिता का नाम – लाल चंद,

हमले में अमन को चोटें आईं और उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। ट्रंप से बातचीत के चंद घंटे बाद ही रूस ने बरपाया कहर, यूक्रेन में मचा दी तबाही

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही साकेत कोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, और दोनों आरोपी कैदियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला